छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घरघोड़ा डबल मर्डर केस का खुलासा: मामा भतीजा निकले कातिल! जानिए पूरी कहानी

रायगढ़, 23 अक्टूबर। थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज छह घंटे में पर्दाफाश कर लिया है। बुधवार सुबह पति-पत्नी गुरबार सिंह राठिया (43) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30) के घर के बाहर खून से लथपथ शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी मचा दी थी।

जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात मृतक के ही भतीजे ओमप्रकाश राठिया (32) और उसके रिश्ते के मामा भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20) ने पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद के चलते अंजाम दी।

पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी

आरोपियों ने मंगलवार रात गुरबार सिंह के घर जाकर आपसी विवाद के बाद डंडे और लात-घूंसों से पिटाई की और बेहोशी की हालत में दोनों को छोड़कर भाग गए।  अगले दिन पति-पत्नी की रक्तरंजित लाश मिली।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि भगलु के पिता के साथ मृतक ने 3-4 साल पहले हुई मारपीट की थी, जिसकी रंजिश थी।

वहीं ओमप्रकाश ने बताया कि लगभग 1-2 साल पहले रास्ते में मिली 200 रुपये की रकम के लिए मृतक दम्पती पर भरोसा न होने के कारण विवाद हुआ। आरोपी ओमप्रकाश राठिया लगभग 01-02 साल पहले रास्ते में 200 रू. मिला था किंतु मृतक/मृतिका को आशंका थी कि उनके गुम हुए नगदी रकम 6000 रू. मिलने उपरांत ओमप्रकाश वापस नहीं किया ।

पुलिस का कहना है कि पुराने झगड़े और पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों ने वारदात की योजना बनाई। घटना के बाद आरोपियों ने बेहोश चाचा-चाची को छोड़कर मौके से फरार हो गए थे।

हत्या में प्रयुक्त डंडा और मोबाइल फोन आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपियों—भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया पिता शिवप्रसाद राठिया (20) एवं ओमप्रकाश राठिया पिता सेतराम राठिया (32), दोनों ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा के निवासी—को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026