छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तिजोरी पति की… और अमीर हो रहा था साला!: CCTV लगते ही खुला पत्नी का खौफनाक राज..

रायगढ़/घरघोड़ा (RIG24)। इंसान दिन-रात मेहनत किसके लिए करता है? अपने परिवार के लिए। जो भी कमाता है, वह चुपचाप अपनी पत्नी के हाथ में रख देता है, ताकि पैसे सुरक्षित रहें।

​घरघोड़ा के पिंगल कुमार बघेल ने भी बिल्कुल यही किया था। उनका फेब्रिकेशन और मीडिया का अच्छा-खासा काम है। रोज की कमाई घर आती और पत्नी सीमा की अलमारी में चली जाती। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ सालों बाद पिंगल को एक बात खटकने लगी।

​पैसा जा कहां रहा है?

कमाई अच्छी हो रही थी, लेकिन तिजोरी में पैसा उस हिसाब से जुड़ नहीं रहा था। पैसा हवा में तो नहीं उड़ सकता? घर में पत्नी के अलावा ससुर और साले का आना-जाना काफी बढ़ गया था। पिंगल का शक गहराने लगा।

​फिर बिछाया CCTV का जाल…

पिंगल ने किसी से कुछ नहीं कहा। उन्होंने चुपके से घर में एक गुप्त CCTV कैमरा लगवा दिया। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने रिकॉर्डिंग देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस हिरासत में पत्नी और साला

​तिजोरी का ‘पारिवारिक’ सेंधमार

फुटेज में साफ दिख रहा था कि उनकी पत्नी सीमा अलमारी से पैसे निकाल रही है। लेकिन अपने लिए नहीं! वह पति की मेहनत की कमाई अपने बेरोजगार भाई (कृष्ण कुमार) की जेब में डाल रही थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जांच में साले के बैंक खाते में धीरे-धीरे करीब 22 लाख रुपये का लेन-देन मिला!

​लेकिन कहानी सिर्फ 22 लाख की नहीं थी…

असली खेल तो तमनार की जमीन का था। पिंगल ने तमनार में एक ऐसी जमीन खरीदने का मन बनाया था, जिसका भविष्य में अधिग्रहण होना था। यानी उस जमीन पर करोड़ों का मुआवजा तय था।

​मुआवजे के लालच में खेला ‘माइंड गेम’

जैसे ही मुआवजे वाली बात ससुराल वालों को पता चली, उनकी नीयत डोल गई। पत्नी, साले और ससुर ने मिलकर पिंगल पर ऐसा दबाव बनाया कि साढ़े 13 लाख रुपये की वह बेशकीमती जमीन पत्नी सीमा के नाम पर ही खरीदनी पड़ी।

​जमीन नाम होते ही पिंगल की अहमियत खत्म हो गई। बाकी संपत्ति हड़पने के लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। जब पानी सिर से ऊपर हो गया, तो पिंगल सीधे घरघोड़ा पुलिस के पास पहुंच गए।

​पुलिस की एंट्री और जेल की हवा

मामला हाई-प्रोफाइल था। एसडीओपी धरमजयगढ़ ने खुद जांच की। सारे आरोप 100% सही निकले!

​बिना देर किए 3 जून को घरघोड़ा थाने में केस दर्ज हुआ। और अगले ही दिन (4 जून) पुलिस ने पति को लूटने वाली पत्नी सीमा और मजे मारने वाले साले कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर सीधे जेल (रिमांड) भेज दिया। मास्टरमाइंड ससुर अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026