छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एकतरफा प्यार की खौफनाक सनक: रात 11 बजे घर से किया युवती का अपहरण, ओडिशा ले जाकर नानी से बोला- ‘ये मेरी पत्नी है!’

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एकतरफा प्यार और सनक का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने 19 वर्षीय युवती का रात के अंधेरे में जबरन अपहरण कर लिया। आरोपी उसे पहले अपने माता-पिता के पास ले गया और फिर ओडिशा ले जाकर अपनी नानी से ‘पत्नी’ के रूप में मिलवाया। युवती की मर्जी के बिना उसे बंधक बनाकर रखने और उसका शारीरिक शोषण करने के इस गंभीर मामले में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी

​एकतरफा सनक और 8 मार्च की वो घटना

मामला घरघोड़ा के ग्राम पुसल्दा का है। यहां फ्लाई ऐश ब्रिक्स भट्ठे में काम करने वाले 20 वर्षीय ललित लोहार उर्फ ललित अगरिया की पहचान पीड़िता से हुई थी। आरोपी युवती को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। 8 मार्च 2026 को आरोपी ने गांव के एक बाड़ी क्षेत्र में युवती को डरा-धमकाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसका लगातार शोषण करता रहा।

​रात 11 बजे किया अपहरण, सीधे ले गया अपने घर

इस मामले का सबसे हैरान करने वाला मोड़ 11 मई की रात आया। रात करीब 11 बजे आरोपी ललित पीड़िता के घर पहुंचा और उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपहरण कर लिया। आरोपी उसे सीधा रायगढ़ ले गया, जहां उसके माता-पिता किराए के मकान में रहते थे। हालांकि, जब आरोपी के माता-पिता ने इस जबरदस्ती का विरोध किया और युवती को वापस घर छोड़ने की समझाइश दी, तो आरोपी ने उनकी एक न सुनी।

​ओडिशा ले जाकर नानी से कहा- ‘ये मेरी पत्नी है’

माता-पिता के समझाने के बावजूद आरोपी ललित युवती को लेकर सीधा ओडिशा स्थित अपनी नानी के घर चला गया। वहां उसने युवती को अपनी ‘पत्नी’ बताकर सबसे परिचय कराया। आरोपी ने युवती को करीब एक सप्ताह तक डरा-धमकाकर वहां बंधक बनाए रखा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

​दूसरे के फोन से मांगी मदद, परिजनों ने कराया मुक्त

ओडिशा में बंधक रहने के दौरान पीड़िता ने किसी तरह एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने परिजनों से संपर्क किया और अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद 28 मई 2026 को परिजन ओडिशा पहुंचे और युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर वापस घर लाए। घर लौटने के बाद भी आरोपी उसे दोबारा उठा ले जाने की लगातार धमकियां दे रहा था।

​पुलिस की दबिश, आरोपी जेल दाखिल

लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर 31 मई को पीड़िता ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में एससी/एसटी एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने त्वरित दबिश देकर आरोपी ललित लोहार को धर दबोचा। पूछताछ में अपना जुर्म कबूलने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026