छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस! अज्ञात महिला की पहाड़ में मिली थी लाश! साथ रहने से मना किया तो लिव इन पार्टनर ने उतार दिया मौत के घाट..

23 जून, रायगढ़। जिले की घरघोड़ा पुलिस द्वारा एक 35 साल की महिला की ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया ह। पुलिस ने ग्राम सहसपुर टिहली पहाड जंगल में मिली अज्ञात महिला की लाश मामले में महिला की शिनाख्तगी कर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक 26 मार्च पुलिस को एक व्यक्ति के द्वारा ग्राम सहसपुर टिहली पहाड जंगल में एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 35-40 वर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिली। घरघोड़ा पुलिस के द्वारा जांच पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पी.एम. कराया गया तथा अज्ञात मृतिका की शिनाख्तगी का प्रयास किया जा रहा था।

जांच दौरान 08 मई को अज्ञात मृतिका की पहचान श्रीमती उर्मिला मिंज पति स्व. एडमोन मिंज उम्र 35 वर्ष निवासी सकरलिया पारा, बोंकी, रायगढ़ के  रूप में हुआ।

मृतिका के परिजनों ने बताया कि उर्मिला मिंज (मृतिका) को 10-12 वर्ष से अकलसाय केरकेट्टा (निवासी ग्राम बरपाली) पत्नी बनाकर रखा था। उन लोगों ने उर्मिला को आखिरी बार उसके साथ ही देखा था। परिजनों ने लिव इन पार्टनर अकलसाय पर ही हत्या का शक जताया।

घरघोड़ा पुलिस द्वारा शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त किया गया। जिसमें मृतिका के सिर में चोंट लगने से मृत्यु होना बताया गया था। मर्ग जांच पर अकलसाय केरकेट्टा के विरूद्ध  23 मई 2024 को हत्या का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

कबूलनामा

संदेही अकलसाय केरकेट्टा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उर्मिला विधवा थी। जिसको वो पत्नी बनाकर रखा था। दोनो 10-12 साल से एक साथ पति-पत्नी की तरह रहते थे। पिछले डेढ साल से उर्मिला इसके साथ नहीं रह रही थी। उसने उर्मिला को साथ रहने के लिये काफी मनाया भी.. मगर वह साथ रहने को तैयार नही थी। 

इसी बीच  16 मार्च 2024 की दोपहर उर्मिला को मिला था और एक फिर से एकसाथ रहने बोल रहा था। मगर वो नही मानी! नहीं मानने पर गुस्से में टिहली पहाड जंगल में पत्थर से सिर में मारा। जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस हिरासत में आरोपी

घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी को साथ लेकर घटनास्थल का पुर्नचित्रण विडियोग्रॉफी कराया गया। आरोपी के निशानदेही व पेश करने पर घटना स्थल से मृतिका का गमछा व घटना में प्रयुक्त एक पत्थर तथा आरोपी से बिना नंबर एक हीरो पैशन प्रो मोटर सायकल व घटना समय पहने हुये कपडों को जप्त कर आरोपी अकलसाय केरकेट्टा पिता रूपन केरकेट्टा उम्र 55 वर्ष निवासी को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर अंधे कत्ल का खुलासा में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी एवं उनके स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026