छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के घरघोड़ा में 19 सालो से होती है माँ लक्ष्मी की पूजा ! आज है मेला ! रात भर चलेगा मेला और मेले में लाखो का खुड़खुड़िया!

रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक के टेंडा-नवापारा में पिछले 19 सालों से अगहन मास के दूसरे गुरुवार को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। गांव वालों का मानना है कि जब से यह पूजा शुरू की गई है, तब से गांव में खुशहाली और शांति रहती है। इसलिए पूजा हर साल की जाती है। लेकिन यह मेला एक और चीज के लिए भी फेमस है! यहां एक ही रात में करीब 25 से 30 लाख का खुड़खुड़िया पर दांव लगता है।

शराब जुआ और अपराध

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दौरान कई सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। शाम ढलते ही मेला लगता है। कल गुरुवार को यह पूजा शुरू हुई थी और आज रात भी यहां मेला लगा है। समय के साथ इस मेले में कई कुरीतियों में भी पैर पसारना शुरू कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र और उड़ीसा की सीमा पास होने के कारण यहां पर मेले में शराब और जुआ के खेल भी तगड़े से होते हैं। आज की रात यहां रात भर मेला चलेगा और इस मेले में काम से कम 25 से 30 लाख का खुदकुडिया नामक जूआ का खेल खेला जाएगा। कुछ साल पहले इसी मेले के दौरान एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना प्रकाश में आई थी। यहां उसे मार कर पेड़ टांग दिया गया था।

ठेकेदार सब मैनेज कर देता है..

इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी जुए जानकारी सभी को होती है। उड़ीसा से भी लोग यहां पर जुआ खेलने आने लगे है। यह क्षेत्र घरघोड़ा थाना के अंतर्गत आता है लेकिन ऐसी बात नहीं कि.. पुलिस को यहां की खबर नहीं रहती, मेले के ठेकेदार सब मैनेज कर देते हैं।

इस बारे में कितनी सच्चाई है यह तो भगवान ही जाने मगर आज मेले में लाखों का जुआ चलेगा इस बात की खबर जब पड़ोसी राज्य के लोगों को हो और बगल के थाने को ना हो..? तो लोग ऐसे ही बातें कहते हैं।

नए मुखिया की चेतावनी

फिलहाल छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई है और प्रदेश के नए मुख्य विष्णु देव साय ने सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस कप्तानों के साथ हुई बैठक में जुआ सट्टा और अपराध पर लगाम टाइट करने की बात कही है। हालांकि यह वक्त भी सही है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी फसल कटाई का समय है लोगों के पास पैसे होते हैं और जब पैसे होते हैं.. तब ऐसे मेलों में दांव भी खुलकर चलता है। मुख्यमंत्री का आदेश अपनी जगह है.. पर अमल करना तो जिम्मेदारों को ही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026