छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कलेक्टर रानू साहू ने नहीं सीईओ अविनाश मिश्रा ने ली डेथलाइन बैठक: ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप से टोकन लेकर धान नहीं बेच पाने वाले किसान के लिए खुशखबरी! धान के साथ हेल्थ का भी ख्याल और होगा किसान मेला भी..

किसान मेला का आयोजन
  • दूरस्थ क्षेत्रों में लगाएं स्वास्थ्य शिविर-सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा
  • ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप से टोकन लेकर पात्रतानुसार मात्रा में धान नहीं बेच पाने वाले किसान समिति से चौथा टोकन कटाकर बेच सकेंगे धान
  • साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित

रायगढ़. समाधान शिविर में हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही जिले के दुर्गम और दूरस्थ अंचलों में बसे गांवों में भी विशेष स्वास्थ्य शिविर नियमित रुप से लगाया जाना है। जिससे वहां निवासरत लोगों की रुटीन जांच होती रहे। उक्त निर्देश सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा ने समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर से कहा कि इन गांवों में कैंप लगाए जाने के साथ वहां राजस्व और पंचायत विभाग से समन्वय कर स्थानीय स्तर की अन्य समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है।

समय-सीमा की बैठक

किसान मेला का आयोजन


सीईओ जिला पंचायत ने कृषि और उद्यानिकी विभाग को संयुक्त रूप से किसान मेला का आयोजन करने के निर्देश दिए। जिसमें किसानों को धान के अतिरिक्त अन्य फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब्जी और उद्यानिकी फसलों की खेती की यहां अच्छी संभावना है। उन्होंने आदर्श ग्राम योजना के तहत वन अधिकार पत्र प्राप्त चिन्हांकित गांवों में शासन से प्राप्त निर्देशों के अंतर्गत योजनाओं का क्रियान्वयन प्रारंभ करेंगे। सीईओ जिला पंचायत ने धान खरीदी और उठाव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिनके डीईओ जारी हो रहे हैं उन मिलर्स से धान का उठाव तेजी से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी अब अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारी खरीदी का कार्य सुचारू रुप से संपन्न करवाएं।

पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित

समय-सीमा की बैठक में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया तथा पुरस्कार दिए गए। इस अवसर सीईओ अबिनाश मिश्रा ने खिलाडिय़ों से कहा कि आपकी इस उपलब्धि से जिले का नाम प्रदेश पटल पर रोशन हुआ है, जिसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं। इन विजेताओं में कई सीनियर एज ग्रुप के खिलाड़ी भी शामिल रहे। उन्हें विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि इस उम्र्र में आपका खेल के प्रति जज्बा काबिले तारीफ है इसका हम सभी का अनुशरण करना चाहिए। नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने भी सभी विजयी खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी सभी खिलाडिय़ों का अभिवादन कर उनकी हौसला आफजाई की.

समय-सीमा की बैठक

एप से टोकन लेकर पात्रतानुसार धान नहीं बेच पाने वाले किसान समिति से चौथा टोकन कटाकर बेच सकेंगे धान

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों को टोकन प्रदाय करने ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल एप की सुविधा मुहैय्या कराई गई है। खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह ने बताया कि ऐसे किसान जिनके द्वारा मोबाईल एप के माध्यम से जारी दूसरे और तीसरे टोकन में पात्रता अनुसार पूर्ण मात्रा का धान विक्रय नहीं किया जा सका है, उनके द्वारा विक्रय हेतु शेष मात्रा का धान समिति में ऑफलाईन चौथा टोकन कटाकर धान विक्रय किया जा सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026