छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के जामपाली कोल माइंस में देना पड़ता है गुंडा टैक्स! विरोध करने पर मिलती है तगड़ी मार.. और भी बहुत कुछ..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में कोयले ट्रांसपोर्टिंग में ₹25 टन अवैध वसूली का मामला पूरे देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के दो मुख्य जिले रायगढ़ और कोरबा वसूली का गढ़ माना गया है। इसी बीच रायगढ़ जिले के जाम पाली माइंस में चल रहे अवैध वसूली का खेल उजागर हुआ है। यहां गुंडागर्दी इस चरम पर है कि माइंस में गाड़ी को घुसने के लिए ₹50 गाड़ी की वसूला जा रहा है। जो यह गुंडा टैक्स नही देता है उसकी गाड़ियां 24 घंटे तक खड़ी रह जाती हैं और अगर विरोध करता है तो तगड़ी मार खानी पड़ती है। इस पूरे सिस्टम का खामियाजा छोटे ट्रांसपोर्टर और गाड़ी मालिक को उठाना पड़ रहा है। एक अंदाज के अनुसार फिलहाल यहां पर रोजाना 25 से 40 हज़ार की बीच की अवैध वसूली हो रही है। लेकिन आने वाले समय में रोजाना लाखों का धंधा होने की बात कही जा रही है।

जाम पाली माइंस के बाहर खड़ी गाड़ियां

रसूखदारो का वर्चस्व

इस गुंडा टैक्स में में कुछ रसूखदारो का भी समर्थन है क्योंकि उनकी गाड़ियां लाइन में न लगकर सीधे खदान में प्रवेश करती हैं।कम से कम 100 गाड़ियां डायरेक्ट जाती हैं और छोटे गाड़ी मालिको की गाड़ियां लाइन में खड़ी ही रह जाती है। किस्मत अच्छी रही दूसरे दिन भी मुश्किल से नंबर आता है।

माइंस के बाहर लाइन में लगी गाड़ियां

सवाल यह है कि यह अवैध वसूली का अधिकार इनको किसने दिया..?? आज इनके खिलाफ बोलने की हिम्मत किसी गाड़ी मालिक में नहीं है; जो बोलता है वह मार खाता है। सीधे शब्दों में कहा जा सकता है कि जाम पाली माइंस वह सरहद है, जहां कानून भी कमजोर पड़ जाता है।

हाल ही में हाफ मर्डर की घटना..

जाम पाली माइंस में रोजाना सैकड़ों गाड़ी आती है मगर पार्किंग की कोई व्यवस्था माइंस प्रबंधन के द्वारा नहीं है। सड़कों में गाड़ियों की लंबी लाइन देखी जा सकती है। जल्द से जल्द D.O. खत्म होने से पहले कोयला उठाना जरूरी होता है नहीं तो लेप्स हो जाता है। जिसकी गाड़ी पहली जाएगी और दिन में जितने ज्यादा से ज्यादा कोल् का उठाव होगा, डियो जल्दी कंप्लीट होगा। बस यहीं से गुंडागर्दी का खेला शुरू होता है।

चाकूबाजी की घटना का खुलासा करती हुई रायगढ़ पुलिस

हाल ही में ट्रांसपोर्टर के साथ हुई चाकूबाजी की घटना के तार कहीं ना कहीं, इस गुंडागर्दी और अवैध वसूली से जुड़े हैं। गाड़ियों को पहले कतार में लगाने के विवाद पर ट्रांसपोर्टर पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तब आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा, मैंगजीन में लगे 03 राउंड मिला है। इस धंधे में इतना माल है कि, अभी तो हाफ मर्डर जैसी घटना प्रकाश में आई है लेकिन अगर ऐसा बदस्तूर चलता रहा तो उससे भी बड़ी किसी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026