छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फर्जी अंकसूची के सहारे 14 साल से सरकारी नौकरी..?? सेटिंग और जाँच दोनों शुरू..

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ से फर्जी अंकसूची के सहारे नौकरी पाने का मामला प्रकाश में आया है फिलहाल इस बात की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कलेक्टर से की गई है। मामले में जांच अभी जारी है। शिकायतकर्ता ने महिला पर 14 साल से फर्जी अंकसूची के सहारे शिक्षक की नौकरी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जिस अंकसूची के आधार पर महिला ने नौकरी प्राप्त की है वह अंकसूची और रोल नंबर दूसरे का है। मामले में पुरानी अंकसूची बदलकर दूसरे प्रदेश की अंकसूची रखे जाने की बात भी चर्चा में है।

शिकायत पत्र

जानकारी के मुताबिक बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम जुनवानी में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका ललिता भास्कर के ऊपर फर्जी अंकसूची में नौकरी करने का गंभीर आरोप लगा है। प्रार्थी संतोष जायसवाल कोतमरा निवासी ने इसके लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर को दिनांक 30 अक्टूबर 2022 को ज्ञापन सौंपकर उन पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है । जिसके बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बिलाईगढ़ विकास खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षिका ललिता भास्कर की अंकसूची की जांच करने के लिए कहा है।

जांच के लिए BEO को लिखा पत्र

मामले में बिलाईगढ़ विकास खंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू ने बताया कि उनके द्वारा जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में शिक्षिका ललिता भास्कर की नियुक्ति के समय दिए गए दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई है लेकिन अब तक जनपद पंचायत के अधिकारी उनके दस्तावेज की जानकारी नहीं दे पाए हैं जिसकी वजह से कार्यवाही में विलंब हो रहा हैं।

कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी

दूसरे प्रदेश की अंकसूची..?

वहीं सूत्रों की माने तो बिलाईगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी भी शिक्षिका से मिले हुए हैं और दूसरे प्रदेश से उनका पुनः अंकसूची बनवा कर उनके नियुक्ति के समय दिए गए दस्तावेजों को बदल दिया गया है लेकिन इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जब तक शिक्षिका ललिता भास्कर की अंकसूची विकास खंड शिक्षा अधिकारी को नहीं मिल जाती और इसका जांच जिस संस्था से अंकसूची जारी हुआ है। उस संस्था के द्वारा नहीं किया जाता, तब तक कहा नहीं जा सकता। फिलहाल विकास खंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू ने जल्द ही जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026