छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गर्लफ्रेंड से जबरदस्ती सेक्स..? युवक ने की दोस्त की गला घोंटकर हत्या, यूट्यूब देखकर मिटाए सबूत!

जशपुर|छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के भाथुडांड गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। वजह – दोस्त ने उसकी गर्लफ्रेंड से जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।

हत्या के बाद आरोपी ने यूट्यूब से वीडियो देखकर सबूत मिटाने की तरकीबें अपनाईं और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी बना डाली। लेकिन 48 घंटे के भीतर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

भाथुडांड गांव में खेत में मिली 20 वर्षीय युवक सुधन दास की लाश, गला घोंटकर हत्या की गई।

ऐसे खुला हत्या का राज:

3 अप्रैल को भाथुडांड के पास खेत में एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुधन दास के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

पुलिस ने संदेह के आधार पर सुधन के दोस्त जयशंभु दास (20 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में वह कहानी गढ़ता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की, तो सच सामने आ गया।

प्रेमिका को लेकर बढ़ा विवाद, फिर हत्या

जयशंभु ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को खेत में ले गया था, जहां सुधन भी मौजूद था। संबंध बनाने के बाद जब जयशंभु लौटने लगा, तो सुधन ने भी गर्लफ्रेंड से संबंध बनाने की मांग रखी। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर जयशंभु ने सुधन की गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी जयशंभु दास, जो अपने दोस्त की हत्या में शामिल है।

यूट्यूब बना ‘क्राइम गाइड’

हत्या के बाद जयशंभु ने यूट्यूब पर सर्च कर देखा कि कैसे हत्या को आत्महत्या जैसा दिखाया जाए। उसने सुधन के मुंह से निकली झाग पोंछ दी, शव को खेत में छोड़ दिया और खुद एक शादी समारोह में जाकर छिप गया।

आरोपी को हिरासत में लिए हुए पत्थलगांव थाना के पुलिसकर्मी,

पुलिस की तेजी से खुला मामला

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से पुलिस ने हत्याकांड को 48 घंटे में सुलझा लिया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने केस सुलझाने वाली टीम को नगद इनाम देकर सम्मानित किया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026