छोड़कर सामग्री पर जाएँ

“अपने नियम के खिलाफ ही किया है…’ ट्रांसफर के बाद वाली एसडीएम गगन शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता महाकाल साहू की कॉल रेकॉर्डिंग वायरल! थाने में महाकाल साहू..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने 27 फरवरी को राज्य प्रशासनिक सेवा क्या अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी। जिसके अनुसार रायगढ़ एसडीम गगन शर्मा का ट्रांसफर बस्तर में हुआ और मुंगेली एसडीएम प्रवीण तिवारी रायगढ़ के नए एसडीम होंगे। कल शाम आदेश जारी होते ही एसडीम गगन शर्मा के ट्रांसफर की बात आग की तरह फैलने लगी। कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल था।

ट्रांसफर लिस्ट

अपने नियम के खिलाफ ही किया है केस चल रहा है हाईकोर्ट में

एसडीएम गगन शर्मा के ट्रांसफर की खबर के अगले दिन एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। यह ऑडियो कथित रूप से एसडीएम गगन शर्मा और महाकाल साहू के बीच का है। महाकाल साहू एक भाजपा कार्यकर्ता भी है। इस ऑडियो में वह पहले महाकाल साहू एसडीएम को उनके बस्तर ट्रांसफर होने की बधाई देता है और यह भी कहता है कि पहले हम आपके आगे पीछे बहुत घूमते थे। अब आप यहां से चले जाएंगे तो हमारा काम हो जाएगा।

इस पर एसडीएम गगन शर्मा कहते हैं कि जो भी काम हुआ है नियमों के अनुसार हुआ है। जिस पर दूसरी तरफ से आवाज आती है कि अपने नियम के खिलाफ ही किया है। आपके खिलाफ कैसे चल रहा है हाई कोर्ट में!

वीडियो: महाकाल साहू और एसडीएम गगन शर्मा की बातचीत

महाकाल साहू को उठाकर ले गई पुलिस

फिलहाल शहर में इस ऑडियो की चर्चा चल ही रही थी कि खबर आई कि महाकाल साहू को चक्रधर नगर पुलिस उठाकर ले गई है।

इसी बीच अगले दिन महाकाल साहू ने एसडीएम के ट्रांसफर होने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए रायगढ़ कोर्ट में मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े। जो आज रायगढ़ कोर्ट में चर्चा का विषय रहा। ऐसा शायद ही कभी देखने को मिला होगी किसी अधिकारी के ट्रांसफर के बाद किसी ने इस तरह का जश्न मनाया हो। हालांकि महाकाल साहू को थोड़ी देर बाद चक्रधर नगर थाना की पुलिस उठाकर ले गई। इस मामले में चक्रधर नगर पुलिस ने बताया कि तहसीलदार लोमश मिरी के शिकायत पर महाकाल साहू को पूछताछ के लिए चक्रधर नगर थाने लाया गया है।

हालांकि कुछ घंटे बाद खबर मिल रही है कि चक्रधर नगर थाने द्वारा महाकाल साहू को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

वीडियो: महाकाल साहू को ले जाती हुई पुलिस

चर्चा में रहा कार्यकाल

वैसे देखा जाए तो एसडीएम गगन शर्मा अपने दिए गए फैसलों के लिए काफी चर्चा में रहे हैं। बताया जाता है कि हाई कोर्ट में उनके फैसलों के खिलाफ कई मामले कतार में है। जिसमे कुछ मामले हाईकोर्ट अवमानना के भी हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026