छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धमका कर दो साल तक करता रहा बलात्कार! पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल.. चक्रधर नगर थाने का मामला

यौन शोषण की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…

रायगढ़। रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर पुलिस ने एक-एक 21 साल के लड़के को बलात्कार और पास्को एक्ट के दांत गिरफ्तार का जेल भेजा है। लड़के पर आरोप हैं कि वह दो साल तक एक लड़की को धमका कर उसका बलात्कार करता रहा। पहली बार जब संबंध बनाया, तब लड़की नाबालिक थी।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीते 11 जून को थाना चक्रधरनगर में स्थानीय युवती द्वारा शिशुपाल सेठ (उम्र 21 वर्ष) निवासी थानाक्षेत्र चक्रधरनगर के विरुद्ध पिछले 2 साल से शारीरिक शोषण करने संबंधी आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

त्वरित कार्यवाही का हैं निर्देश

महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही के दिशा निर्देशों पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा पीड़िता का महिला विवेचक से एफआईआर कराकर, युवती का विस्तृत कथन, मेडिकल आदि की कार्यवाही किया गया तथा आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिये तत्काल दबिश देकर हिरासत में लिया गया। जो अपराध दर्ज होने की जानकारी पाकर भागने की फिराक में था।

आरोपी शिशुपाल सेठ को पुलिस ने अपराध कायम के 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

दो साल पहले किया था रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शिशुपाल डिलीवरी बॉय का काम करता है। जिसे जानती पहचानती है। 2 साल पहले रात्रि में शौच के लिए मैदान गई थी, जहां शिशुपाल उसे डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाया और इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मार देने की धमकी दिया। गांव में बदनामी के डर से किसी को नहीं बताई।

दो साल तक धमका कर करता रहा..

शिशुपाल इसी तरह डरा धमका कर पिछले 2 साल से शारीरिक संबंध बना रहा है। युवती ने बताया कि शिशुपाल के घर वालों को शिशुपाल की हरकतें बताई तो डांट फटकार किये। घटना समय युवती नाबालिक भी थी।

पॉस्को एक्ट भी लगा

युवती के लिखित आवेदन पर आरोपी शिशुपाल सेठ पर अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 376(2)(ढ), 506 भादवि 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी एवं हमराह स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026