छोड़कर सामग्री पर जाएँ

किशोरी को घरघोड़ा से भागकर गाजियाबाद ले गया! कुछ महीने साथ रखा और छोड़कर भाग गया! एमपी के टीकमगढ़ से घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

लापता बालिका दस्तयाब, बालिका का भगा ले जाने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से किया गिरफ्तार….

आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा गया रिमांड पर, आरोपी गया जेल….

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट में एक 19 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ घरघोड़ा की रहने वाली एक नाबालिक लड़की ने बताया कि वह उससे गाजियाबाद, UP में मिली थी। जहां दोनों की दोस्ती हुई। दोनों मोबाइल पर बात करते थे। एक दिन आरोपी उसे घरघोड़ा से गाजियाबाद ले गया और कुछ महीने अपने साथ रखा, शादी के सपने दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और कुछ महीने बाद उसे गाजियाबाद के किराया के मकान में छोड़कर अपने गांव भाग गया।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि 17 जून  को घरघोड़ा पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र से लापता हुई बालिका को उसके गांव से दस्तयाब किया गया है। बालिका अपने बयान में आरोपी संजय रैकवार उर्फ संजय केंवट निवासी जिला टिकमगढ़ (म.प्र.) द्वारा बहला फुसलाकर घरघोड़ा से रायगढ़ और रायगढ़ से गाजियाबाद भगा ले गया था।

गुम बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दिनांक 27 अगस्त 2023 को उसकी मां द्वारा थाना घरघोड़ा में आवेदन देकर दर्ज करायी थी। बालिका की मां बताई कि उसकी लड़की दिनांक 26 अगस्त 2023 के सुबह बिना बताये कहीं चली गई है। आवेदन पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में अप.क्र. 375/2023 धारा 363 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

17 जून को बालिका को दस्तयाब कर बालिका का महिला अधिकारी से कथन कराया गया। जिसमें बालिका बताई कि वर्ष 2022 को उसके माता पिता के साथ गाजियाबाद में रहती थी, पिता के निधन के बाद मां के साथ गांव आ गई। गजियाबाद में संजय रैकवार से जान परिचय हुआ था, दोनों मोबाइल पर बातचीत करते थे, संजय शादी करने बात बोला था।

26 अगस्त .2023 को संजय घरघोड़ा मिलने आया था जिससे मिलने गई। संजय घरघोड़ा से बस में रायगढ़ और रायगढ़ से ट्रेन में बैठा कर गाजियाबाद ले गया। जहां गाजियाबाद में किराये के मकान में पत्नी की तरह रखा और जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया। संजय रैकवार बार-बार शादी करने के लिए कहने पर शादी नहीं किया और दिनांक 11 मई 2024 बिना बताये किराये मकान से अपने गांव ईषोन चला गया। जिससे मोबाईल में संपर्क करने पर नहीं शादी करूंगा कहकर साफ मुकर गया।

पीड़िता के कथन, महिला चिकित्सक से डॉक्टरी मुलाहिजा कराकर प्रकरण में धारा 366,376(2)(ढ) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर तत्काल घरघोड़ा पुलिस टीम टिकमगढ़ आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई और आरोपी संजय रैकवार उम्र 19 वर्ष को उसके सकुनत से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसका विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में गुम बालिका की पतासाजी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक दिलीप साहू, दिनेश सिदार की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026