छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हेलो! मैं आपकी बीमा कंपनी का मैनेजर बोल रहा हूँ… :पहले डराया फिर मैच्योरिटी और ऑफर का लालच देकर ठग लिए 11 लाख!

सारंगढ़। जिले में 60 साल के बुजुर्ग के साथ लगभग 11 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। उसे एक प्राइवेट बीमा कंपनी का मैनेजर बनकर ठगी की गई है। उसे 40% की राशि का नुकसान बताकर पहले डराया गया और उसके बाद मैच्योरिटी के नाम पर तगड़े अमाउंट के लालच में उसे कई किस्तों में ठगी की गई।

पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में की हैं। पीड़ित कैलाश मेहर (60 वर्ष) ने कनकबीरा चौकी में अपनी शिकायत में बताया कि उसने मैक्स लाइफ कम्पनी से बीमा किया था। इसमें 45 हजार प्रति वर्ष प्रीमियम है। उन्होंने तीन वर्ष किस्त जमा की।

नवंबर 2023 में अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बीमा कम्पनी का अधिकारी अजय अग्रवाल बताया। कहा कि पालिसी का रकम 830000 रुपए हो रही है। इसमें से 40 प्रतिशत रकम एजेंट कमिशन के रूप में जा रही है। जिसमें आपका नुकसान हो रहा हैं। उसने पीड़ित को कंपनी का कथित ऑफर का लालच देते हुए कहा कि आप मैच्योरिटी करा लेंगे तो कंपनी का आफर मिलाकर आपको लगभग 45 लाख रुपए मिलेंगे।

इसके बाद प्रोसेस के लिए कुछ रकम जमा करने को कहा। इसके बाद कई किस्त में लगभग 11 लाख रुपए जमा करा लिए। इसके बाद भी उन्हें रकम वापस नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को ट्रांजैक्शन की रसीद और अजय अग्रवाल, रितु शर्मा, आलोक, चन्द्रकांत शुक्ला, विजेन्द्र मेहता का नाम और मोबाइल नम्बर दिया है। जिनसे उसकी फोन पर बात हुई थी।

कनकबीरा चौकी को मिली शिकायत के आधार पर सारंगढ़ थाना पुलिस ने ठगी के करने वालों के अज्ञात लोगों खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध पंजीकृत का विवेचना में लिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026