छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भाजपा नेता की हीरोगिरी: सारडा एनर्जी गेट पर अड़ाई कार, कई किमी जाम, एसडीएम भी फंसे

रायगढ़। खरसिया के दर्रामुड़ा स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स में गुरुवार को कर्मचारियों की इंक्रीमेंट में भेदभाव को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। लेकिन विवाद केवल वेतन तक सीमित नहीं रहा। भाजपा नेताओं की एंट्री ने इसे राजनीति और दबंगई का रंग दे दिया। वही सूत्र बताते हैं कि असल में इस पूरे मामले में बैकऐंड में फ्लाई ऐश के लाखों टन के ट्रांसपोर्ट का खेल हैं।

नेताजी की हीरोगिरी में लगा घंटों जाम

भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतबाई पटेल के पति बीजेपी नेता छोटेलाल पटेल ने सत्ता के नशे में चूर होकर हद पार कर दी। फिल्मी अंदाज में उन्होंने अपनी कार ( CG-13 AV-9817) सीधे प्लांट गेट पर अड़ा दी, ताकि प्लांट के अंदर वाहन ना जा सके और न ही बाहर निकल पाए। नतीजा यह हुआ कि कई किलोमीटर तक भारी वाहनों की कतार लग गई, आम जनता और ट्रांसपोर्टर घंटों तक परेशान रहे।

लाल कलर में नेम प्लेट वाली जिला पंचायत सदस्य पति की गाड़ी,

इंक्रीमेंट विवाद या नेताओं का खेल?
कर्मचारियों के दो गुट भेदभाव का आरोप लगाकर भिड़ गए। दोनों पक्ष प्रबंधन पर अन्याय का आरोप जड़ते रहे। लेकिन हकीकत यह है कि इंक्रीमेंट के मुद्दे में भी स्थानीय नेताओं ने अपनी राजनीति घुसेड़ दी।

भाजपा और कांग्रेस दोनों के लोग मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की आड़ में अपने-अपने लोगों के हितों की लड़ाई लड़ने लगे। कर्मचारियों के दो गुट इंक्रीमेंट को लेकर आपस में भिड़े थे, लेकिन नेताओं की एंट्री ने आग में घी डालने का काम किया।

प्लांट के बाहर लगा घंटों जाम

भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष पति रविंद्र गवेल भी प्लांट पहुँचे और अपने लोगों के पक्ष में प्रबंधन पर दबाव डालते नजर आए। इससे पहले छोटे लाल पटेल ने जो फिल्मी अंदाज में गाड़ी अड़ाकर माहौल और जाम दोनों क्रिएट किया था, वह अपने आप में बताने के लिए पर्याप्त था कि कैसे जब जेब में सत्ता और हाथ में पावर हो तो.. कुछ भी किया जा सकता है!

अपनी पत्नी के नामांकन में भाजपा नेता छोटेलाल पटेल मंत्री ओपी चौधरी के साथ

एसडीएम की गाड़ी बमुश्किल प्लांट पहुँची
हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रवीण तिवारी की सरकारी गाड़ी भी जाम में घंटों फंसी रही। बड़ी मशक्कत के बाद ही वे प्लांट परिसर तक पहुंच पाए। यह नजारा बताने के लिए काफी था कि सत्ता के नशे में चूर एक नेता की दबंगई ने प्रशासन तक को बेबस कर दिया। एसडीएम प्रवीण तिवारी ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। उन्होंने प्रबंधन को परफॉरमेंस के आधार पर वेतन वृद्धि करने की सलाह दी।

प्लांट के बाहर गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतार

क्या कहते हैं एसडीएम
सारडा एनर्जी में विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। गेट पर एक गाड़ी खड़ी होने से भारी जाम लग गया था। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए बैठक कर कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच विवाद का समाधान कराया गया। – प्रवीण तिवारी, एसडीएम खरसिया

फ्लाई ऐश का करोड़ों का धंधा असली वजह?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे विवाद की असली वजह कर्मचारियों का वेतन नहीं बल्कि करोड़ों का फ्लाई ऐश ठेका है। रायगढ़ और खरसिया के प्लांटों से रोजाना हजारों टन फ्लाई ऐश सक्ती और आसपास डंप किया जाता है। इस काम में राजनीति का सीधा दखल है। नेताओं के करीबी ठेकेदार इस धंधे से मोटा मुनाफा कमा रहे हैं और ठेका हथियाने की खींचतान हमेशा बनी रहती है। यही वजह है कि इंक्रीमेंट जैसे मुद्दे पर भी स्थानीय नेता कूद पड़े और कर्मचारियों की नाराजगी को अपने फायदे का हथियार बना लिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026