छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सावित्री नगर मीना बाजार में हाईटेक ड्रोन अटैक..? संचालक ने कहा, पॉलिटिकल और बाहुबली लोग कर रहे तगड़ी डिमांड.. थाने में शिकायत! क्या है पर्दे के पीछे का खेल..??

रायगढ़। शहर के सुप्रसिद्ध जन्माष्टमी मेले में लगने वाला मीना बाजार इस बार महीनों से कॉन्ट्रोवर्सी में है। बीते 10 अगस्त से सावित्री नगर में मीना बाजार शुरू हो चुका है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। मीना बाजार के संचालक (ठेकेदार) ने हजारों की भीड़ के बीच में ड्रोन अटैक की बात को लेकर जूटमिल मिल थाने में लिखित शिकायत दी है। जिसमें बताया है कि शनिवार को भीड़ के बीच कई ड्रोन के द्वारा वहां मौजूद लोगों को डराया गया। मीना बाजार सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ बाहुबली और राजनीतिक लोगों द्वारा उसे एक मोटी रकम की मांग की जा रही है और उसका भयादोहन किया जा रहा है। यह घटना उनके द्वारा ही अंजाम दी गई है।  हालांकि अपनी शिकायत में किसी का नाम नहीं लिया गया।

हाई टेक ड्रोन

अपनी शिकायत में ठेकेदार रामाकांत सिन्हा ने बताया कि शनिवार की शाम 7:00 बजे के आसपास जब मेले में भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। उसे समय 4 से 5 ड्रोन मीना बाजार के ऊपर उड़ने लगे जिसके कारण पब्लिक में भगदड़ और भय का माहौल हो गया। अपनी शिकायत में बताया कि यह सभी इलेक्ट्रॉनिक ड्रोन काफी हाईटेक थे। अफरा-तफरी मचने के बाद सारे ड्रोन वापस चले गए।

ब्लैकमेलिंग..

अपनी शिकायत में उसने बताया कि मीना बाजार शुरू करने से पहले कुछ राजनीतिक और बाहुबलियों के द्वारा उसे भारी रकम की मांग की जा रही है और उसका भयादोहन किया जा रहा है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसे पूरा विश्वास है की इन्हीं लोगों के द्वारा लोगों में भय पैदा करने के लिए ड्रोन उड़ाया गया है। उसने यह भी आशंका जताई है कि इन लोगों के द्वारा अगली बार इससे भी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

हालांकि इसमें एक बात यह भी देखने लायक है कि पुलिस को अपनी दी गई शिकायत में मीना बाजार संचालक ने किसी का भी नाम लिखने से परहेज किया है।

क्यों हो रही कंट्रोवर्सी

रायगढ़ जिला में जन्माष्टमी मेले के लिए प्रसिद्ध है। इसी समय यहां मीना बाजार भी लगता है। युवा और बच्चों में इसका काफी क्रेज है। लेकिन इस साल मीना बाजार का आगमन कॉन्ट्रोवर्सी में रहा या जानबूझकर कंट्रोवर्सी क्रिएट की गई। दोनों ही बातें सच है! इसकी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही हैं कि पिछले बार जिस ठेकेदार के द्वारा मीना बाजार सालो से लगाया गया था। इस बार किसी दूसरे ठेकेदार ने बड़े बजट पर मीना बाजार की बाज़ी जीत ली हैं। पहले के ठेकेदारों द्वारा जो सालों से यहां पर मीना बाजार का संचालन करते थे, उनके द्वारा राजनीति, एक्टिविस्ट और बाहुबली बनने का सपना रखने वाले  हर छोटे से बड़े  की सेवा-पानी की जाती थी। कंप्लीट मैनेजमेंट किया जाता था। मेले से कमाई भी तगड़ी होती थी, इस बार मीना बाजार की बाजी किसी दूसरे बड़े ठेकेदार ने मार ली। स्वाभाविक रूप से राजनीति इसमें भी हावी हुई… सड़क पर तो नहीं लेकिन वर्तमान ट्रेंड के अनुसार सोशल मीडिया (Facebook) में अजीबोगरीब तर्कों के साथ इसका विरोध हुआ! कोर्ट कचहरी सब हुआ! आखिरकार नए ठेकेदार ने नए लोगों के द्वारा मैनेजमेंट शरू किया और  इसमें कामयाबी भी मिली और मीना बाजार शुरू हो गया। लेकिन इस ‘ड्रोन कांड’ से इतना साबित होता है कि पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई!

शिकायत की कॉपी

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026