छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मोबाइल शॉप में हाईटेक चोरी, ‘लैलु गैंग’ का भंडाफोड़ – मास्टरमाइंड श्याम केंवत गिरफ्तार!

रायगढ़, 16 अप्रैल: खरसिया में बीती रात एक फिल्मी अंदाज़ में हुई चोरी की गुत्थी को चौकी खरसिया पुलिस ने चंद हफ्तों में सुलझा लिया है। पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप से चोरी हुए हाईटेक गैजेट्स की वारदात ने जहां शहर में सनसनी फैला दी थी, वहीं अब इस केस के मास्टरमाइंड ‘श्याम केंवत उर्फ लैलु’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

19 वर्षीय श्याम उर्फ लैलु, जो कि पुरानी बस्ती खरसिया का रहने वाला है, ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर विवेक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर एक पावर बैंक, चार ईयरबड्स, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और सीसीटीवी कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिए थे। कुल चोरी की रकम करीब 11,520 रुपये आंकी गई थी।

पुलिस हिरासत में श्याम उर्फ लैलु

‘लैलु’ ने किया कबूलनामाः
सूत्रों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने जब श्याम को हिरासत में लिया, तो पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसके बयान के आधार पर चोरी गया कुछ सामान – पावर बैंक, दो मेमोरी कार्ड, एक कैमरा और पेन ड्राइव बरामद कर लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिसः
पुलिस अब श्याम के दो अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है, जो इस चोरी में उसके सहयोगी थे। पूरे मामले में खरसिया चौकी प्रभारी राजेश जांगड़े के नेतृत्व में एएसआई मनोज पटेल और उनकी टीम की तत्परता ने अहम भूमिका निभाई।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026