छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हर दिन पूरे सम्मान और गर्व के साथ फहराएं तिरंगा: नवीन जिंदल

  • रायगढ़ स्टेडियम में कीर्ति ध्वज स्तंभ का श्री नवीन जिंदल ने किया लोकार्पण
  • कहा- रायगढ़ से हमारा तीन पीढ़ियों का रिश्ता, यहीं से शुरू हुआ देशवासियों को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने का संघर्ष

रायगढ़. फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में स्थापित किए गए कीर्ति ध्वज स्तंभ का लोकार्पण संस्था के अध्यक्ष श्री नवीन जिंदल ने गुरूवार को किया। ध्वजारोहण के बाद अपने उद्बोधन में श्री जिंदल ने कहा कि रायगढ़ से उनका तीन पीढ़ियों का रिश्ता है और यहीं से देशवासियों को गर्व से तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने का संघर्ष शुरू हुआ था। उन्होंने सभी देशवासियों से हर दिन पूरे सम्मान और गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।

उद्घाटन समारोह

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में कीर्ति ध्वज स्तंभ की स्थापना की गयी है। इसका लोकार्पण समारोह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं जिंदल स्टील एंड पॉवर के चेयरमैन नवीन जिंदल रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू एवं पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम

अपने उद्बोधन में श्री जिंदल ने कहा कि रायगढ़ से हमारा पारिवारिक रिश्ता है। बाबूजी ओमप्रकाश जिंदल ने यहां धर्मशाला में रहकर अपनी मेहनत से इस षहर से संबंध की शुरूआत की। यहां के लोगों से उन्हें भरपूर प्यार मिला और उनका भी यहां से गहरा जुड़ाव था। मेरी जन्मभूमि हरियाणा है, लेकिन कर्मभूमि रायगढ़ है। मैं जब अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर भारत लौटा, तो बाबूजी ने मुझे रायगढ़ भेज दिया। तब मेरी उम्र 22 साल थी। यहां 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयंत्र में तिरंगा फहराया गया। अगले दिन झंडा निकाला गया, तो मुझे आश्चर्य हुआ और पता चला कि देश में नागरिकों को हर रोज तिरंगा फहराने का अधिकार नहीं है। यहीं से सभी को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने का कानूनी संघर्ष शुरू हुआ।

नवीन जिन्दल

23 जनवरी 2004 को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए देश के सभी नागरिकों को पूरे गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का मौलिक अधिकार प्रदान कर दिया। दो दिन पहले ही हमने इस ऐतिहासिक दिन की 20वीं वर्षगांठ मनायी है।
श्री जिंदल ने हर घर तिरंगा, हर दिन तिरंगा अभियान शुरू करने के लिए भारत सरकार का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि जब हम तिरंगा लहराते हुए देखते हैं, तो यह हमें जाति, वर्ग, भाषा, क्षेत्र के संकीर्ण बंधनों से ऊपर उठकर सबसे पहले एक भारतीय के तौर पर अपने कर्तव्यों की याद दिलाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। तिरंगा हर भारतीय धर्म, भाषा, संस्कृति और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।

पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि तिरंगा हर भारतवासी का गर्व है। पिछले दशक में पूरी दुनिया में तिरंगे का सम्मान और भी बढ़ा है। जन-जन तक तिरंगे को पहुंचाने का अधिकार दिलाने के लिए श्री नवीन जिंदल ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और उनके प्रयास के परिणामस्वरूप आज देश का हर नागरिक तिरंगा फहरा सकता है। उन्होंने कहा कि श्री जिंदल रायगढ़ के अपने ही हैं। उनमें किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का जुनून है और तिरंगे का संघर्ष इसका बड़ा उदाहरण है।

श्री जिंदल और जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल द्वारा रायगढ़ के समग्र विकास के लिए अनेक योगदान दिए गए हैं। उन्होंने इनके लिए जेएसपी फाउंडेशन का आभार जताया।

जिपं अध्यक्ष श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश और दुनिया में रायगढ़ की पहचान जिंदल स्टील एंड पॉवर के कारण बनी है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आगे भी नवीन जी के नेतृत्व में इसी तरह का योगदान जारी रहेगा।

महापौर श्रीमती काटजू ने देश के हर नागरिक को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए श्री नवीन जिंदल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्री जिंदल के नेतृत्व में जेएसपी द्वारा रायगढ़ के चहुंमुखी विकास में योगदान दिया जा रहा है।

स्वागत उद्बोधन ओपी जिंदल स्कूल के प्राचार्य आरके त्रिवेदी एवं आभार प्रदर्शन जिंदल स्टील एंड पॉवर के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने किया। मंच संचालन श्रीमती रवीन्द्र कौर चौबे एवं श्री

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026