छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भयानक सड़क हादसा: ड्यूटी से आ रहे एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामगार की मौत!

रायगढ़। बीती रात चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से एक सड़क दुर्घटना की खबर निकल कर आ रही है। यह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक एमएसपी स्टील प्लांट में काम करता था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक उपेंद्र सिंह (35 वर्ष) मूल रूप से छपरा बिहार का रहने वाला है। एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड जामगांव में काम करता था।

कल मगंलवार रात करीब 9:30 बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से ड्यूटी से वापस आने के दौरान लोइंग पंडरीपानी लक्ष्मी मंदिर के पास यह हादसा हुआ। उस समय बाइक में तीन लोग बाइक में सवार थे। तभी सामने से आ रहे दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों को चोटे आई। वहीं अन्य बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

घटना के दौरान मृतक के सिर और पेट में अंदरूनी चोट आई थी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल लाया गया। जहां से उसे जिंदल फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया।

आज तड़के सुबह जिंदल फॉर्टिस में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही अन्य दो घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ख़बर शेयर करें: