छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर भयानक सड़क हादसा: कार ड्राइवर समेत एक लड़की की मौत! क्रेटा कार और ट्रक की हुई थी आमने सामने की भिड़ंत..

रायगढ़। रायगढ़ जिले में हादसे की डगर कहे जाने वाले रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर बीती रात फिर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक क्रेटा कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें कार चालक की मौके पर मौत हो गई है। इस घटना में तीन और लोग घायल हुए थे। जिसमें एक घायल युवती ने आज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह हादसा रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग पर स्थित गेरवानी के रिंकू ढाबा के पास की है। घटना सोमवार की रात 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

कार और ट्रक में हुई आमने-सामने से टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा के रहने वाले मित्तल परिवार के कुछ सदस्य रायगढ़ में स्टेशन चौक स्थित अपने रिश्तदार के यहां किसी सिलसिले में मिलने आए थे। रायगढ़ में काम खत्म करने के बाद रात को ही वापस घरघोड़ा जा रहे थे।

वापसी के दौरान गेरवानी स्थित रिंकू ढाबा के पास करीब 9:30 बजे रायगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक और उनकी कार की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए

इस हादसे में कार चालक सुरेंद्र राठिया निवासी कसैया ने मौके पर दम तोड़ दिया। वही तीन लोग घायल हो गए। जिसमे एक की हालत गंभीर थी। आनन फानन में 112 की मदत से इलाज के लिए उन्हें जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

गेरवानी रोड में हुआ भयानक हादसा

वही आज सुबह इलाज के दौरान जिंदल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल हुई आयुषी अग्रवाल उम्र 22 वर्ष की भी सांसे थम गई। अन्य घायलों की भी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर की बात सामने आ रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026