छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घर पर कोई नही था..  अकेली पाकर गांव के युवक ने लूट ली आबरु..

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने बलात्कार के मामले में एक आरोपी युवक को पकड़ा है। युवक पर आरोप है कि उसने एक महीना पहले एक महिला के घर घुसकर उसका बलात्कार किया है। इस मामले में महिला ने पुलिस को बताया था कि आरोपी युवक उसके गांव का ही है और उसने इस घटना को तब अंजाम दिया जब उसके घर वाले दूसरे शहर गए हुए थे।

घटना के संबंध में रायगढ़ पुलिस द्वारा बताया गया कि 23 जून 2024 को एक स्थानीय महिला ने धरमजयगढ़ थाने में आकर आरोपी बलराम मृधा पर डरा धमकाकर रेप करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने बलात्कार और धमकाने के अपराध में आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज किया।

बलराम मृधा

घटना को लेकर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम द्वारा पीड़ित महिला से विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया। महिला ने बताया कि बीते 29 मई को उसका पति व घर के अन्य सदस्य कोरबा गए हुए थे। इसी बीच गांव का बलराम मृधा घर में अकेली पाकर उसे डरा धमकाकर बलात्कार किया।

हिरासत में आरोपी बलराम

पुलिस ने बताया कि उसने आरोपी बलराम को पकड़ने के लिए दबिश दी थी मगर वह वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए अपने मुखबीर लगाए थे। 28 जून शुक्रवार को थाना प्रभारी को मूखबीर ने आरोपी के लोकेशन बताया। इसके बाद जाकर पुलिस ने बलराम मृधा (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें: