26 मार्च रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने तब हिंसक रूप ले लिया, जब गुस्साए पति ने पत्नी पर दाल का खौलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना 25 मार्च की रात की है, जब मल्दा निवासी सुशील साव (35) का अपनी पत्नी सुशीला साव से घरेलू विवाद हो गया। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे बाजार से सामान लाने के लिए 500 रुपये देकर भेजा था। उसने 250 रुपये का सामान खरीदा और बाकी पैसे घर लौटने के बाद अपने पास रख लिए। रात करीब 8 बजे जब वह इंडक्शन चूल्हे पर दाल बना रही थी, तभी सुशील साव ने बचे हुए पैसे मांगे। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आरोपी ने खौलती हुई दाल पत्नी पर फेंक दी, जिससे उसका बायां हाथ, चेहरा और गला बुरी तरह जल गया।
गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजनों ने सीएचसी पुसौर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने तुरंत थाना पुसौर को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला का बयान दर्ज किया। महिला के बयान के आधार पर आरोपी सुशील साव 35 साल के खिलाफ अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी पुसौर रोहित बंजारे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुंदन गौर ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे रिमांड पर भेज दिया है।

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026
नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र
फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026
11.50 लाख रुपये के सरकारी राशन में गड़बड़ी: दो राशन दुकान संचालकों पर FIR
उचित मूल्य दुकान की जांच में चावल और नमक के स्टॉक में हेराफेरी उजागर होने के बाद खाद्य विभाग ने कराई एफआईआर
अक्टूबर 18, 2026
रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..
खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026
रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल
ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026
आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी
पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026
नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा
युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026
मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल
किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026
रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल
पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026