छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पत्नी के आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार! कहा था; तुम नहीं मेरी पसंद कोई और लड़की….

महिला के आत्महत्या के मामले में पति पर दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…..

15 अप्रैल रायगढ़। जूटमिल पुलिस द्वारा महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले उसके पति पर दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2021 में प्रीति खड़िया की शादी ग्राम गुडगहन में रहने वाले आनंद कुमार खड़िया के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी । शादी के कुछ दिनों तक दोनों पति-पत्नी अच्छे से रह रहे थे। इसी बीच आनंद खड़िया उसकी पत्नी प्रीति को बोला कि वह परिवार के दबाव में आकर उससे शादी किया है. उसकी पसंद कोई और लड़की थी। इस बात से प्रीति आहत हुई।

उसके बाद आनंद खड़िया छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रीति को मारपीट कर परेशान करता था। प्रीति अपने मायके वालों को पति के झगड़ा विवाद की बाते बताती थी। घरवाले आनदं को समझाएं भी पर उसका कोई असर आनंद पर नहीं हुआ। आनंद की लगातार उपेक्षा और मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति 17 फरवरी 2024 के शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृ

तिका नव विवाहिता होने से मर्ग पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिका दंडाधिकारी पुसौर द्वारा पंचनामा कार्यवाही किया गया। जांच में महिला के पति आनंद कुमार खड़िया पिता संतोष खड़िया उम्र 30 साल निवासी गुड़गहन थाना जूटमिल जिला रायगढ़ द्वारा प्रीति खड़िया को आत्महत्या करने के लिए दुष्परित करना पाए जाने पर जूटमिल पुलिस द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर जांच में पाये गये साक्ष्य अनुरूप आरोपी मर्ग जांच से अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 306 आईपीसी कायम कर आज आरोपी आनदं खड़िया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

संवेदनशील प्रकरण की जांच विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक अमृतलाल साहू तथा जांचकर्ता प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी की विशेष भूमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026