छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शराबी पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट! खाना नहीं बनाने को लेकर पति से विवाद.. मारपीट में हुई मौत!

रायगढ़। धरमजयगढ़ पुलिस ने अपनी पत्नी के कत्ल के इल्जाम में पति को गिरफ्तार किया है। उनके चार बच्चे हैं। पति काम के सिलसिले में महीने भर से दूसरे राज्य तमिलनाडु गया हुआ था। 1 जनवरी की रात को पत्नी के शराब पीने और बच्चों के लिए खाना नहीं बनाने को लेकर आधी रात को दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद में मारपीट के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। मामला थाना धरमजयगढ़ में ग्राम गणेशपुर का है।

घटना की सूचना ग्राम पटेल के द्वारा दी गई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ग्राम गणेशपुर के लक्ष्मण कोरवा के घर पर उसकी पत्नी सुंदर मोती कोरवा उम्र करीब 30 वर्ष का शव पड़ा था, सिर पर चोट के निशान दिख रहे थे। सूचनाकर्ता एवं मृतिका के वारिसान से पूछताछ कर घटनास्थल और शव का थाना प्रभारी द्वारा बारीकी से निरीक्षण कर मर्ग पंचानामा कार्यवाही कर शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा गया। रिपोर्टकर्ता कुंज राम कोरवा पिता (उम्र 55 वर्ष) के रिपोर्ट पर आरोपी पति लक्ष्मण कोरवा के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया ।

रिपोर्टकर्ता और मृतिका के वारिसानों से पूछताछ में जानकारी मिला कि लक्ष्मण कोरवा और सुंदर मोती के चार बच्चे हैं। लक्ष्मण कोरवा करीब एक माह पूर्व बोरवेल्स में मजदुरी का काम करने गांव के कुछ लोगों के साथ तामिलनाडू गया था। लक्ष्मण कोरवा 30 दिसंबर के शाम को तामिलनाडु से गांव घर वापस आया था।

1 जनवरी के सुबह भोर करीब 04.00 बजे लक्ष्मण कोरवा ने ग्राम पटेल- कुंज राम कोरवा के घर जाकर उसे बताया कि दो दिन से घर आ गया है। उसकी पत्नी सुंदर मोती घर का कुछ काम धाम नहीं करती है और बच्चों के लिये खाना भी नहीं बना रही थी। इसी बात को लेकर उसे रात करीब 2 बजे खाना नहीं बनाने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दी। जिससे गुस्से में आकर उसे थप्पड मारा तो सुंदरमोती विवाद करने लगी। तब सुंदरमोती को हाथ मुक्का से मारपीट किया और सुंदरमोती उसके सिर को पकड कर 2-3 बार दिवाल से टकराया। जिससे सुंदरमोती के सिर माथे पर चोंट लग कर खून निकलने लगा और उसकी मृत्यु हो गई है। आरोपी लक्ष्मण कोरवा के द्वारा उसकी पत्नी को शराब पीना भी बताया गया है।

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा गंभीर वारदात की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी लक्ष्मण कोरवा पिता मंगलराम कोरवा उम्र 32 वर्ष साकिन गनेशपुर थाना धरमजयगढ जिला रायगढ़ पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026