छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ कलेक्टर-एसपी के साथ आईएएस, आईपीएस अधिकारियों ने दिए स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सफलता के टिप्स! बताई अपनी कहानी

cropped-wp-1681631956894.jpg
  • चुनौतियों को स्वीकार करने वाले को ही मिलती है सफलता-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
  • भविष्य में कुछ हासिल करना है तो मेहनत और एकाग्रता बेहद जरूरी-एसपी सदानंद कुमार
  • सब्जेक्ट पर पकड़ बनाने उसे व्यवहारिक सोच के साथ पढ़े-सीईओ अबिनाश मिश्रा
  • ऑडिटोरियम में हुआ कैरियर गाइडेंस सेमिनार
  • कलेक्टर-एसपी के साथ आईएएस, आईपीएस अधिकारियों ने दिए सफलता के टिप्स
  • सैकड़ों की संख्या में अधिकारियों को सुनने पहुंचे स्कूल कॉलेज के छात्र

रायगढ़, 15 अप्रैल 2023/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन एवं जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आज नगर निगम ऑडिटोरियम में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। जहां आगे क्या करें, अपने लक्ष्य का क्या निर्धारण करें, ऐसे अननिगत सवाल लेकर जिले के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के सैकड़ों बच्चे ऑडिटोरियम पहुंचे थे। इन बच्चों के साथ अपने अनुभव बांटने के लिए कलेक्टर और एसपी के साथ जिले में तैनात आईएएस, आईपीएस और एसएएस ऑफिसर्स उपस्थित थे, जिन्होंने इन परीक्षाओं में न सिर्फ टॉप रैंक के साथ सफलता अर्जित की है बल्कि आज वे जिले में जिम्मेदार ओहदों पर हैं।

रायगढ़ ऑडिटोरियम में कैरियर गाइडेंस सेमिनार मैं छात्रों को संबोधित करते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

कैरियर गाईडेंस सेमिनार को संबोधित करते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह किस क्षेत्र को अपने कैरियर के लिए चुनता है। सिविल सर्विसेस, व्यापार, एग्रीकल्चर या कोई अन्य क्षेत्र। समाज व देश के हित में सभी का अपना महत्व है, कोई काम बड़ा या छोटा नहीं है। बात होती है कि उसे कितनी लगन या मेहनत से हम करें, यह सबसे महत्वपूर्ण होता है। पढ़ाई पूरी करने के बाद जो कैरियर बनाने के बहुत से विकल्प मिलते हैं, लेकिन सफलता उन्ही को मिलती है जो अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं। कठिन परिश्रम व सच्ची लगन के साथ जब कोई आगे बढ़ता है तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। क्योंकि लगातार प्रयास करने से पत्थर पर भी निशान पड़ जाते है। मेहनत किसी भी कठिनाई को दूर कर सकती है।

उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को महाभारत के धनुषधारी अर्जुन की कहानी बताते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य को लेकर इतने एकाग्र थे कि उन्हें सिर्फ चिडिय़ा की आंख दिखाई दी। यदि आपको भी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना है तो चिडिय़ा की आंख की तरह अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए मेहनत करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। किसी भी युद्ध को जीतने के लिए रणनीति की जरूरत होती है, उसी प्रकार किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको अच्छा मार्गदर्शन चुनना होगा और आगे बढऩा होगा।

युवा आईपीएस उदित पुष्कर में छात्रों को संबोधित करते सदानंद कुमार


पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने भी बच्चों को मोटिवेट करते हुए अपने लक्ष्य निर्धारण के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में हर सफलता को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और एकाग्रता ही मूल मंत्र है।

उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई के बाद जब अपना कैरियर चुनने का समय आए तब आपके मन और इच्छा के अनुरूप ही आगे की पढ़ाई करें। इस दौरान उन्होंने बच्चों के मन में उठ रहे कई सवालों के भी जवाब दिए। बातों ही बातों में उन्होंने अपने बचपन से लेकर अभी तक के सफर को एक कहानी के रूप में बताया। कैसे एक मिडल क्लास का बच्चा पढ़ाई करके इस मुकाम तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि कभी भी दबाव में आकर कैरियर नहीं चुनना चाहिए।

सीईओ अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफल होने के लिए परम्परागत तरीकों से रटकर पढऩे की बजाए व्यवहारिक सोच के साथ अध्ययन करने की आवश्यकता है। इससे विषय की समझ बढ़ेगी और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में दूसरों से आगे निकलकर अच्छे रैंक लाने पर सफलता मिलती है। इसके लिए जरूरी है परीक्षा के सिलेबस को समझ कर गहराई से सटीक रणनीति के साथ उसकी तैयारी करना अहम होता है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को स्कूल ऑफ रायगढ़ यू-ट्यूब पेज के बारे में बताया जिनमें सभी बच्चों के लिए विडियोज अपलोड किए गए हैं जिससे वे अपने झिझक को दूर कर सकें और वे आगे अपने कैरियर निर्धारण के बारे में जान सके।

रायगढ़ ऑडिटोरियम में कैरियर गाइडेंस सेमिनार छात्रों को संबोधित करते सीईओ अविनाश मिश्रा

युवा आईपीएस उदित पुष्कर ने कहा कि पढ़ाई के दौरान अगर गलतियां होती है तो उससे भागे नहीं बल्कि उस गलती को सुधारे। आगे सफलता जरूरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज की परीक्षा पूरे देश में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हजारों लाखों युवा हर साल परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन कुछ लोग ही सफलता के शिखर तक पहुंच पाते हैं। इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत तो होती ही है, पर परीक्षा के लिए तैयार की गई उनकी रणनीति सफलता में खास भूमिका निभाती है।

रायगढ़ ऑडिटोरियम में कैरियर गाइडेंस सेमिनार छात्रों को संबोधित करतेयुवा आईपीएस उदित पुष्कर

एसडीएम गगन शर्मा ने कहा कि आपको फैसला खुद को लेना है कि आपको क्या करना है। उसके लिए आपको बेस्ट देना होगा। अगर आप किसी भी कॉम्पीटिशन परीक्षा में फैल हो जाते है तो निराश मत होईये, बल्कि उसके बारे में गहन अध्ययन करें, आखिर हमसें कहां चूक हुई और हम फेल कैसे हो गये। अगर आप उस बीच की गलतियों को सुधार लेंगे तो आगे सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान उन्होंने अपने कैरियर में अभी जिस मुकाम तक पहुंचे उसे उपस्थित बच्चों को बताया।

रायगढ़ ऑडिटोरियम में कैरियर गाइडेंस सेमिनार

उन्होंने कहा कि जिले में तैनात भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के अधिकारियों के साथ राज्य लोक सेवा आयोग के अफसरों ने परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट, प्रेशर मैनेजमेंट, सिलेबस को प्रभावी तरीके से कवर करना, स्कोरिंग आंसर लिखना जैसे पहलुओं पर कैसे काम किया जाए इन सब पर भी बात की। साथ ही बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए।

रायगढ़ ऑडिटोरियम में कैरियर गाइडेंस सेमिनार

इस अवसर पर एडिशनल एसपी संजय महादेवा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अक्षा गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी बी.बाखला, डीएमसी नरेन्द्र चौधरी, आलोक स्वर्णकार, सहयोग एकडेमी के संचालक अबरार हुसैन, राजेन्द्र कलेत, आशीष गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल ने किया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026