छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने रायगढ कांग्रेस भवन में हुई कदावर नेताओं की अहम बैठक! सचिन पायलेट, दीपक बैज, चरणदास महंत, भूपेश बघेल ने लिया रुटमैप का जायजा

रायगढ 2 फरवरी। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए आज देश व प्रदेश के कद्दावर नेताओं की एक अहम बैठक हुई. जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस केअध्यक्ष दीपक बैज. पुर्व मुख्यमंत्री भू पेश बघेल नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी प्रदेश चंदन यादव, समेत जिले के चारो विधायकों ने शिरकत की.

ततसंबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि जैसा कि विदित है कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवेश होने जा रहा है और यह यात्रा छत्तीसगढ़ के पूर्वी सीमांचल जिले रायगढ़ से प्रवेश करेगी। जिस बाबत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने क़द्दावर नेताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी है. ततसंबंध में रोड मैप जारी किया गया है व जिला समन्वयकों के साथ ही प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है.

जिला कांग्रेस भवन रायगढ़

8 फरवरी को रायगढ पहुंचेगी

कार्यक्रम का सुचारू संचालन व सफल बनाने रूप रेखा तैयार करने हेतु कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज यह अहम बैठक हुई. जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी सचिन पायलट जी प्रदेश कांग्रेस केअध्यक्ष दीपक बैज. पुर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, चंदन यादव राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी प्रदेश, छत्तीसगढ़ कांग्रेस चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, खरसिया विधायक उमेश पटेल लालजीत राठिया धरमजयगढ़ विधायक ,विद्यावती सिदार लैलूंगा विधायक, उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ विधायक, महापौर जानकी काटजू,अनिल अग्रवाल पर्यवेक्षक भारत जोड़ो न्याय यात्रा ,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारीगण रायगढ संसदीय क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व मंत्री एवं विधायकगण व पूर्व सांसद सदस्यों की उपस्थिति रही। माननीय भुपेश बघेल जी ने बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन रायगढ़ में पधारे उत्साहित कांग्रेसजनों की गर्मजोशी की मौजूदगी में संबोधित किया एवं कहा कि इस जोश को और ऐतिहासिक बनाना होगा। जब राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को कला संस्कृति की नगरी रायगढ़ से छत्तीसगढ़ की भूमि पर रायगढ पहुँचेगी। उन्होंने रोड मैप की जानकारी दी साथ ही व्यवस्था में लगे प्रभारी व कांग्रेसजनों को दिशानिर्देश भी दिए. राजीव न्याय यात्रा के रायगढ़ जिले के समन्वयक खरसिया विधायक उमेश पटेल ने राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीय सचिन पायलेट का पुष्पहार से स्वागत कर स्वागत भाषण दिया। बैठक को संबोधित किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आव्हान किया।

सभी अतिथियों का जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय अरुण मालाकर,एवं अनिल शुक्ला जी ने माल्यर्पण कर स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी ने माननीय सचिन पायलेट जी व मंचस्थ अतिथियों का स्वागत करते हुए संबोधन दिया एवं कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में मणिपुर से मुम्बई तक कि यह न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ पहुंचेगी और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ये जोश जो मैं आज देख रहा हूँ उस जोश को और अधिक शक्ति के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब रायगढ़ की सड़कों पर चलेगी तो उसकी गूंज दिल्ली में बैठी सरकार के कानों पर पहुंचे यद्यपि डबल इंजन की सरकार को यात्रा की सफलता हजम नहीं हो रही. इसलिए वह यात्रा को बाधित करने के प्रयास में लगी रहती है, लेकिन विरोधियों के यह मंसूबो से यह न्याय यात्रा से न डरेगी न रुकेगी।

जिला कांग्रेस भवन रायगढ़

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट ने कहा मैं रायगढ़ प्रवास पर कांग्रेसजनों के अभूतपूर्व स्वागत व उत्साह से स्वयं को गर्वित महसूस कर रहा हूँ उन्होंने सभी उपस्थित कांग्रेस सदस्यों को यात्रा की सफलता हेतु मार्गदर्शन दिया व यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी।

राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में उत्साह फूंकने और ऊर्जा के संचार करने की कोशिश नहीं है अपितु जन जागृति है जिससे देश में व्याप्त नफरत के माहौल को बदलना व महिलाओं युवाओं किसान मजदूर व्यवसायियों के साथ ही हर वर्ग के साथ न्याय हो इस उद्देश्य को लेकर यह यात्रा चल रही है जिससे लोग जुड़ रहे हैं और हर वर्ग के लोग यात्रा के दौरान उनसे मिलकर अपनी बात रख रहे हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर आभार भाषण में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महन्त ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता देगी।भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नारा (टैगलाइन) है न्याय का हक मिलने तक (“जब तक हमें न्याय का अधिकार नहीं मिल जाता”)।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोड मैप व प्रभार-
भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रवेश करेगी। यह यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ आएगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ में 5 दिन रहेगी और 7 जिलों से होकर गुजरेगी। इस हिसाब से यात्रा का पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इसके बाद कांग्रेस ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर 11 अलग-अलग समितियां गठित की है। इसके साथ यात्रा की व्यवस्था बनाने के लिए संबंधित जिलों के वरिष्ठ नेताओं की भी एक टीम तैयार की है।

कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने इसका आदेश जारी कर दिया है। मार्ग व रुट समिति का चेयरमैन राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को बनाया गया है। जबकि प्रचार समिति की जिम्मेदारी शैलेश नितिन त्रिवेदी के पास होगी।

इसी प्रकार मीडिया समिति का चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला को, आमसभा समिति का राजेश तिवारी को, परिवहन समिति का मोहम्मद अकबर को, भोजन व्यवस्था समिति का गजराज पगारिया को, सांस्कृतिक समिति का प्रशांत ठाकर को, सुबोध हरितवाल को, कंट्रोल रूम समिति का ,स्वास्थ्य सेवा समिति का और विधिक समिति हेतु भी महत्वपूर्ण प्रदेश कांग्रेस जनों को जिम्मेदारी दो गई है। रायगढ कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर के प्रभारी महामंत्री द्वय विकास शर्मा व शाखा यादव ने किया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026