छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में रात सवा 10 बजे स्कूटी सवार 5- 6 नकाबपोशो ने हथियार की नोक पर फिल्मी स्टाईल में लूटा ! वृंदावन कॉलोनी के पास की घटना

रायगढ़। शहर में अब देर रात सड़कों पर निकलना सुरक्षित नहीं रह गया है। सूनी सड़कों पर अपराधी बेखौफ होकर लूट और मारपीट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार की रात ऐसी ही एक घटना ने रायगढ़ जिले में पुलिस की पेट्रोलिंग की नाकामयाबी उजागर कर दी है।

दरअसल शुक्रवार रात कोतरा रोड थाना अंतर्गत वृंदावन कॉलोनी के पास स्कूटी सवार 5-6 नकाबपोश युवकों के द्वारा फिल्मी अंदाज में हथियार की नोक पर बोलेरो कैम्पर वाहन को लूट लिया। आरोपियों ने गाड़ी रूकवाते हुए उसमें सवार चालक व हेल्फर को बंधक बनाकर मारपीट की और फिर वाहन और डीजल लूट लिया।

कब कहाँ और कैसे हुआ..??

इस मामले में पीड़ितों द्वारा कोतरा रोड थाने में लिखित शिकायत की है, लेकिन शनिवार शाम तक पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज नही किया गया है। इस संबंध में गाड़ी मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात तकरीबन सवा 10 बजे उसके बोलेरा कैम्पर क्रमांक सीजी 13 एबी 1910 का चालक चंद्रशेखर उम्र 25 साल एवं उसका हेल्फर घड़ी चौक में स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप से 4 ड्रम में कुल 970 लीटर डीजल लेकर भूपदेवपुर के पास स्थित डोंगाढकेल जाने के लिये निकला था। जब चंद्रशेखर वृंदावन के पास पहुंचा ही था कि अचानक स्कूटी सवार 5- 6 नकाबपोश युवकों ने फिल्मी स्टाईल में उक्त वाहन को रूकवाते हुए हथियार की नोक पर पहले वाहन चालक से मारपीट की। फिर उसे अपनी स्कूटी में बिठाकर अंजाम जगह पर ले जाकर छोड़ दिया और दोनों के मोबाईल, डीजल लोड बोलेरो कैम्पर वाहन को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद वाहन चालक व हेल्फर किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले और मालिक को सूचना दी।

एनएच किनारे जोरापाली के पास मिली गाड़ी

गाड़ी मालिक पारस अग्रवाल और उसके कर्मचारियों के द्वारा शनिवार की सुबह आसपास के क्षेत्रों में उक्त वाहन की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान उन्हें नेशनल हाईवे के किनारे जोरापाली के पास उक्त वाहन लावारिश हालत में मिला। वाहन की जांच पर पाया गया कि उसमें लोड़ 970 लीटर गायब था। इसके बाद गाड़ी मालिक ने कोतरा रोड थाना पहुंचकर उक्त मामले की लिखित शिकायत की है।

“नकाबपोश युवकों द्वारा रात करीब साढ़े 10 बजे डीजल लोड कैम्पर वाहन को लूटने की शिकायत मिली है। पुलिस अपनी विवेचना कर रही है। आरोपियों या संदिग्धों के संबंध में अभी कोई सूचना नहीं मिली है।”

-विजय चेलक, थाना प्रभारी, कोतरा रोड

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026