छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ सावित्री नगर में धर्म परिवर्तन रोकने गए दो भाजपा पार्षदों और दर्जनों कार्यकर्ताओ को धर्मगुरुओ और महिलाओ ने पीटा ! पुलिस ने धार्मिक किताबे, प्रोजेक्टर सहित 5 लोगो को हिरासत में लिया! देखे वीडियो

रायगढ़। शहर के सावित्री नगर के बाहर एक बिल्डिंग में हो रहे कथित धर्मपरिवर्तन का  विरोध करने पहुंचे भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओ के साथ, मौजूद महिलाओं और ईसाई धर्म गुरुओं द्वारा मारपीट की गयी है। इस बीच वहा जमकर हंगामा भी हुआ. मौके पर पुलिस पहुंची और धार्मिक किताबे, प्रोजेक्टर सहित 5 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए जूटमिल थाने लाया गया है।

जानकारी के अनुसार शहर के जूटमिल एरिया में सावित्री नगर में ईसाई धर्म गुरु द्वारा एक बिल्डिंग को किराया में लिया गया था। इस मामले में दावा किया जा रहा है कि यहां सैकड़ो की संख्या में हिन्दू धर्म के लोग उपस्थित थे. जिनका ब्रेन वाश कर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था।

पार्षद को मिली सबसे पहले सूचना

सावित्री नगर वार्ड पार्षद मुक्तिनाथ साहू ने बताया की सुबह सूचना मिली की कुछ लोगो द्वारा जुनेजा बिल्डिंग में हिन्दू लोगो का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। जहा मैं कुछ लोगो के साथ पहुंचा तो वहा वे लोग हिंदू धर्म के लोगो को रिझाने के लिए टीवी में कुछ दिखा रहे थे। हमारे पहुंचने के बाद वे उग्र हो गए और वहा मौजूद महिलाओं द्वारा हम पर हमला किया गया।

उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर उनके सारे सामान को जप्त किया और ईसाई धर्म के लोगो को थाने लेकर गई।

मकान मालिक के घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ

वही दूसरी तरफ गुस्साए भाजपाई और बजरंगदल वाले स्टेशन चौक जुनेजा ब्रदर्स की दुकान पर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और उनसे कहा की भगवान आपको सद्बुद्धि प्रदान करे।

एडिशनल एसपी ने बताया

एडिशनल एसपी संजय महादेवा ने इस बारे में बताया कि सावित्री नगर के किराए के मकान में कुछ लोगों द्वारा धार्मिक प्रचार प्रसार और प्रार्थना की जा रही थी। उनको थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कुछ धार्मिक किताबें और प्रोजेक्टर को जप्त किया गया है पूछताछ के बाद ही धर्मांतरण के बारे में कुछ कहा जा सकता है। कुछ मारपीट की भी बात सामने आई है. जिन लोगों को चोट लगी है. उनका एमएलसी कराया जाएगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दे रायगढ़ पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जूटमिल थाना लाया गया और उनसे पूछताछ किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें भाजपा के दो पार्षदों के साथ झूम झटका और मारपीट भी हुआ है। वही पकड़े हुए लोगो में एक महिला और एक पुरुष पहले भी इस तरह का धर्मपरिवर्तन कराते पकड़े गए है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026