छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सारंगढ़ जेल में हुई कैदियों की पिटाई मामले जेलर के साथ दो प्रहरी भी सस्पेंड!

सारंगढ़। सारंगढ़ जेल में कैदियों के साथ हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा जांच बताई गई थी।  इस मामले में जेल प्रभारी और दो जय प्रहरियों को सस्पेंड कर दिया गया है तथा अन्य के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई जारी है।

आपको बता दें कि पीड़ित कैदियों ने जेलर एवं उनके मातहत पर आरोप लगाया था कि उनसे पैसे के डिमांड की जाती है। उन्होंने कुछ रकम कैश और कुछ रकम खातों में जमा कर दी थी। बाकी बचे हुए पैसे ना देने के कारण उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार उप जेल सारंगढ़ में बंदियों के साथ मार-पीट किए जाने की घटना संज्ञान में आने पर मुख्यालय, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छ०ग० रायपुर द्वारा खोमेश मण्डावी, अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर को घटन की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।

खोमेश मण्डावी द्वारा 28.02.2024 को उप जेल सारंगढ़ पहुंचकर घटना की जांच की तथा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

जांच में आए तथ्यों के आधार पर संदीप कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक, उप जेल सारंगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय केन्द्रीय जेल बिलासपुर रखा गया है। साथ ही अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर द्वारा जांच उपरांत उप जेल सारंगढ़ के 02 प्रहरियों को भी निलंबित किया गया है।

अन्य संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध भी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। निलंबित सहायक जेल अधीक्षक एवं प्रहरियों के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

‘महानदी राखड़ कांड’ पार्ट-4: महानदी के पानी के बाद क्या अब विधायक भी झूठ बोल रही हैं? अडानी पावर की राख तले दबा पूरा सिस्टम!

सच दिखाने वाले पत्रकारों पर FIR की धमकियां; उधर 2-3 बार शिकायत के बाद भी कलेक्टर ने नहीं सुनी विधायक उत्तरी जांगड़े की गुहार! सवाल वही.. क्या नदी और जनप्रतिनिधि दोनों झूठे हैं और सिर्फ पर्यावरण विभाग की कागजी NOC सच्ची है?
अक्टूबर 11, 2026

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

सारंगढ़ नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण 28 सितंबर को, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिला कार्यालय में नागरिकों की मौजूदगी में लॉट निकालकर तय किए जाएंगे आरक्षित वार्ड, महिलाओं को मिलेगा एक-तिहाई आरक्षण
सितम्बर 20, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026