छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नए साल में विभाष सिंह की नज़र रायगढ़ विधानसभा सीट पर.. कलमी के क्रिकेट कार्यक्रम में कहा, ‘मैं चुनाव हार गया था.. मगर अब तो हार के बाद जीतने की लालसा और भी बढ़ गयी है..’ और भी बहुत कुछ..

रायगढ़। रायगढ़ के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों क्रिकेट के कई छोटे बड़े टूर्नामेंट सो रहे हैं। रायगढ़ से सटे ग्राम कलमी में भी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। 1 जनवरी को फाइनल मैच और समापन कार्यक्रम था। मुख्य अतिथि के रूप में विभाष सिंह आमंत्रित थे, उनके हाथों पुरस्कार वितरण भी हुआ। इस दौरान उन्होंने अपना वक्तव्य भी दिया..  उससे पहले जोरदार जिंदाबाद के नारे भी लगे। अपने वक्तव्य में विभाष सिंह ने कई बातें कहीं, लेकिन खिलाड़ियों को जीत और हार का मतलब समझाते हुए ऐसी बात बोल दी। जिसे आने वाले चुनावी राजनीतिक महत्वाकांक्षा जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि

“निश्चित रूप से हार के बाद जीत है! मैं तो चुनाव तक हार गया! मगर हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं.. हारने के बाद जीतने की लालसा और भी बढ़ जाती है !”

आपको बता दें कि विभाष सिंह ठाकुर का राजनीतिक कैरियर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। कांग्रेस के संगठन में कई बड़े पदों से आसींन भी हुए। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की नई पार्टी जनता जोगी कांग्रेस से रायगढ़ विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। जिसमें वह हार गए थे। चुनाव से पहले अपनी तैयारियों से उन्होंने माहौल तो बना लिया था मगर यह माहौल वोट में बदल नहीं पाया। हालांकि विधानसभा चुनाव के कुछ महीने बाद उन्होंने वापस से कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उनके प्रदर्शन की बात की जाए तो हाल ही में कोतवाली के पास जहां जिला भाजपा के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाए गए थे, पुतला दहन किया गया था। उसी जगह पर विभाष के नेतृत्व में भारी तामझाम के साथ मुख्यमंत्री के जिंदाबाद के नारे भी लगाए और प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला भी फूंका गया था। इस कार्यक्रम ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

कलमी में क्रिकेट के फाइनल मैच में खिलाड़ियों से मुलाकात करते विभाष सिंह

विभाष सिंह के फिलहाल के राजनीतिक क्रियाकलापों को देखा जाए तो वह रायगढ़ की गुटबाजी से परे प्रदेश के राजनीति में ज्यादा समय बिता रहे हैं। लेकिन, चुनाव से कुछ महीने पहले साल के पहले दिन इस तरह से उन्होंने बयान से देते हुए अपनी राजनीतिक मंशा जाहिर कर दी है। फिलहाल कांग्रेस के प्रकाश नायक सिटिंग एमएलए हैं। ऐसे में विभाष सिंह के लिए सब कुछ इतना आसान भी नहीं होने वाला। लेकिन राजनीतिक और जंग में आगे क्या होगा.. कुछ भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि दोनों ही जगह कुछ भी संभव है।

क्रिकेट समापन समारोह में विभाष सिंह

कलमी में हुए इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि युवा ब्रिगेड नेता विभाष सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी गिरधारी साव, सरपंच उत्तरा, उपसरपंच अजय डनसेना, जोगी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पिंटू सिंह, कार्यक्रम संयोजक किरोड़ीमल नगर के संजय सिंह, संतोष साहनी विशिष्ट अतिथि, क्रांति गुप्ता जनपद सदस्य खिलाड़ियों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026