छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सहारा इंडिया धोखाधड़ी: पूर्व रीजनल मैनेजर को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से किया गिरफ्तार! स्वीफ्ट डिजायर कार की भी जब्ती, आरोपी गया जेल!

रायगढ़। गत दिनों पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा गंभीर मामलों की समीक्षा कर सहारा इंडिया से संबंधित थाना कोतवाली रायगढ़ के अपराध में फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र पतासाजी का निर्देश दिए गये थे। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा फरारी में चालान पेश किये का नये सिरे से शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी के निर्देश दिया गया. जिस पर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के सुपरविजन पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीरों को एक्टिव कर फरार आरोपियों का लोकेशन लिया गया तथा जिस पर सहारा इंडिया के रीजनल मैनेजर रजनीश कुमार तिवारी के बिलासपुर में होने की जानकारी मिली।

तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाने की टीम बिलासपुर रवाना किया गया। पुलिस टीम बिलासपुर में आरोपी की पतासाजी कर आरोपी रजनीश कुमार तिवारी पिता स्वर्गीय उमेश प्रसाद तिवारी उम्र 41 साल निवासी पुरानी बस्ती रामनगर रोड अमरपाटन जिला सतना (मध्य प्रदेश) हाल मुकाम गली नंबर 04 विनोबा नगर बिलासपुर थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया।

आरोपी से उसके नियुक्ति संबंधी दस्तावेज तथा धोखाधड़ी के संपत्ति से क्रय की गई स्वीफ्ट डिजायर कार की जप्ती की गई है।

विदित हो कि शिकायतकर्ता विकास निगानिया निवासी कृष्णा विहार कालोनी रायगढ के आवेदन पर 29 सितंबर 2022 को थाना कोतवाली में सहारा इंडिया के स्थानीय शाखा प्रबंधक एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 , 120 बी, 34 ताहि, धारा 6,10 छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम, धारा 4,5,6 ईनामी चिट और धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी में संलिप्त आरोपी- ओम प्रकाश शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार साहू, करूणेश अवस्थी,अमृत लाल श्रीवास को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश रायगढ़ के न्यायालय में चालान पेश किया गया है। आरोपी रजनीश तिवारी के विरूद्ध शीघ्र पूरक चालान पेश किया जावेगा।

कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व ही आरोपियों के चल अचल संपत्ति का चिन्हांकन कर कुर्की/नीलामी कार्यवाही हेतु कलेक्टर रायगढ़ को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है। आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, मनोज पटनायक, साइबर सेल के आरक्षक प्रशांत पंडा, प्रताप बेहरा शामिल थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026