छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायगढ़ के छोटे-छोटे बच्चों ने ताइक्वांडो में गाड़ा झण्डा! सब जूनियर, केडेट, जूनियर और सीनियर कैटेगरी में जीते 42 पदक

रायगढ़। 17वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर में आयोजित हुई थी। जो प्रतियोगिता पूरे 3 दिनों तक जारी रही। इसमें छत्तीसगढ़ के 14 जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। विभिन्न वर्गों और भार के अनुसार 320 पदक का वितरण हुआ। जिसमें गोल्ड सिल्वर और कांस्य पदक शामिल थे। रायगढ़ जिले के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 पदक अपने नाम किए। सब जूनियर कैटेगरी में भार के अनुसार छोटे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

रायगढ़ रेलवे स्टेशन में विजेता खिलाड़ी

रायगढ़ के गोल्ड मैडल

  1. अवंतिका पटनायक (सब जूनियर)
  2. गुलाब राठौर (सब जूनियर)
  3. वर्णिका अग्रवाल (सब जूनियर)
  4. याशिका पटेल (केडेट)
  5. सत्यम कुमार दास (केडेट)
  6. शिवम कुमार दास (केडेट)
  7. अन्नू आदित्य (जूनियर)
  8. वानशी साहू (जूनियर)
  9. सोहा पटेल (जूनियर)
  10. विकास सिंह (सीनियर)
  11. श्रेयश ठेठवार (सब जूनियर)
  12. मणि रतन शर्मा (सब जूनियर)
  13. नक्ष्य पांचाल (सब जूनियर)

जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल लेते मणि रतन शर्मा

रायगढ़ के सिल्वर मैडल

  1. रोमांच पटेल (सीनियर)
  2. कुणाल मोदी (सब जूनियर)
  3. काविश अग्रवाल (सब जूनियर)
  4. यामिनी कनवर (केडेट)
  5. मुकुंद अग्रवाल (केडेट)
  6. मानसी पटेल (सब जूनियर)
  7. माही पटेल (सब जूनियर)
  8. वान्या साहू (जूनियर)
रायगढ़ कोच/ट्रेनर और गोल्ड विजेता विकास सिंह

14 जिलों से 449 बालक एवं बालिका खिलाड़ी एवं 70 ऑफिशियल की भागीदारी रही है। प्रतियोगिता में 320 पदको का निर्णय हुआ है। बिलासपुर जिला ने 78 पदक प्राप्त कर ओवर ऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। बिलासपुर जिले को 31 स्वर्ण पदक, 22 रजत पदक एवं 25 कास्य पदक प्राप्त हुए हैं। दितीय स्थान दुर्ग जिला 46 पदकों के साथ, तृतीय स्थान रायगढ़ जिला 42 पदकों के साथ, एवम चतुर्थ स्थान कोरबा जिला 22 पदकों के साथ उक्त विजेता स्थान प्राप्त किए है।

रामपुरी गोस्वामी महासचिव, छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ मैं इस आयोजन के बारे में बताया कि प्रतियोगिता का स्तर राष्ट्रीय स्तर के बराबर आयोजित थी। क्योंकि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सेंसर के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन होता है ।इसी दृष्टिगत को मद्देनजर रखते हुए विगत 4 सालों से छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ द्वारा सेंसर उपकरण से ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों का परफारमेंस में वृद्धि होती नजर आ रही है।

उपरोक्त प्रतियोगिता का आयोजन एस ई सी एल बिलासपुर एवम छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई है।प्रतियोगिता में डा सी वी रमन युनिवर्सिटी कोटा का भी विषेश सहयोग प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के टेकनिकल कमेटी, रैफरी बोर्ड के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026