छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट: भारत ने सिंगापुर को हराकर जीता कांस्य, रायगढ़ की तीन बेटियों ने निभाई अहम भूमिका

रायगढ़. मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीत लिया है। तीसरे स्थान के लिए हुए कड़े मुकाबले में भारतीय टीम ने सिंगापुर को हराकर यह जीत दर्ज की।

इस भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के महलोई क्षेत्र की तीन खिलाड़ी; सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया शामिल थीं। तीनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में टीम के लिए निर्णायक भूमिका निभाई।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतने के बाद तीनों खिलाड़ी अपने कोच देवावतार चौधरी के साथ रायगढ़ कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे और एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो भी मौजूद रहे।

कोच देवावतार चौधरी ने बताया कि सिंगापुर के खिलाफ मैच काफी संघर्षपूर्ण था, लेकिन खिलाड़ियों के संयम और बेहतर रणनीति के दम पर भारत ने मुकाबला अपने नाम किया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

मातृ-शिशु योजनाओं की जमीनी हकीकत: रायगढ़ में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को जोड़ने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए सख्त निर्देश, शिविरों में बनेंगे जरूरी दस्तावेज
सितम्बर 4, 2026

रायगढ़ में 14 सितंबर से चक्रधर समारोह: कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा और उषा बारले बिखेरेंगे कला के रंग

10 दिनों तक रामलीला मैदान में शास्त्रीय संगीत, लोककला और नृत्य का सजेगा राष्ट्रीय मंच
सितम्बर 4, 2026