छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल: रायगढ़ शहर के मैदानों में 3.67 करोड़ की लागत से तैयार होंगी खेल सुविधाएं

  • पहली बार रायगढ़ में 9 खेल मैदानों में बॉक्स क्रिकेट कोर्ट होंगे तैयार, सॉफ्टवेयर से स्पॉट बुकिंग की मिलेगी सुविधा
  • 10 बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जायेंगे, संजय मैदान रामभांठा में 49 लाख से बनेगा बाउंड्रीवाल
  • नगर पंचायत पुसौर में भी बनाया जायेगा बैडमिंटन और बॉक्स क्रिकेट कोर्ट
  • वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जल्द कार्य प्रारंभ करवाने अधिकारियों को दिए निर्देश

रायगढ़, 8 मार्च 2024/ रायगढ़ के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी की पहल से शहर के विभिन्न खेल मैदानों को संवारने और बेहतर खेल सुविधाएं मुहैय्या कराने के उद्देश्य से 3.67 करोड़ की लागत से खेल अधोसंरचना तैयार होने जा रही है।

रायगढ़ शहर में पहली बार युवाओं के रुचि को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बॉक्स क्रिकेट कोर्ट बनाए जायेंगे। रायगढ़ शहर के 8 मैदान एवं नगर पंचायत पुसौर के 01 मैदान सहित कुल 9 स्थानों में यह बॉक्स क्रिकेट कोर्ट तैयार किया जाएगा। जिसमें रात में भी खिलाडिय़ों के प्रेक्टिस करने के लिए लाईट के साथ सॉफ्टवेयर बेस्ड स्पॉट बुकिंग की सुविधा होगी।

इसी तरह 10 जगहों पर बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से शहर के संजय मैदान रामभांठा, रामलीला मैदान, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान, रायगढ़ स्टेडियम बोइरदादार, नटवर स्कूल मैदान जैसे स्थान शामिल हैं।

इसके साथ ही विभिन्न खेल मैदानों में बाउंड्रीवाल भी तैयार किए जायेंगे। इसके लिए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी। डीएमएफ मद से उक्त कार्य करवाए जायेंगे।

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने गत दिवस रायगढ़ प्रवास के दौरान इन खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल को निर्देश देते हुए कहा कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराया जाए। जिससे शहर के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों को इन सभी सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।
 

स्वीकृत कार्य

  • संजय मैदान रायगढ़ में 49.80 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल फेसिंग लाईट आदि निर्माण कार्य, संजय मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य किया जाएगा।
  • शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य किया जाएगा।
  • रामलीला मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य,
  • पालीटेक्निक कालेज मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य,
  • कौहाकुंडा स्कूल मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट निर्माण कार्य,
  • छातामुड़ा स्कूल मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य,
  • रायगढ़ स्टेडियम मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य,
  • नटवर स्कूल मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य,
  • हाईस्कूल गोरखा में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य,
  • नगर पंचायत पुसौर में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट, एलईडी लाईट सहित निर्माण कार्य शामिल है।
  • हाईस्कूल गोरखा में 28 लाख रुपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य,
  • प्राथमिक शाला भवन सोनूमुड़ा में 10.10 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य,
  • प्राथमिक शाला भवन इंदिरानगर में 6.50 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य,
  • प्राथमिक शाला भवन, बोईरदादर में 2.70 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य शामिल है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026