छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देखें विडियो: आखिर हो ही गया रायगढ़ में इंकलाब! जिनके घर तोड़ने चले थे वो खुद कलेक्टर साहब के घर के सामने बैठ गए..

रायगढ़। आखिरकार रायगढ़ में काफी सालों के बाद इंकलाब ने दस्तक दे ही दी। वह इंकलाब छोटा-मोटा नहीं है। सीधा जिलाधीश के घर के सामने! क्योंकि सैकड़ो लोगों का घर टूटने वाला है। अपना अस्तित्व बचाने के लिए तो एक जानवर भी संघर्ष करता है, यह बेचारे तो इंसान है!

वीडियो: कलेक्टर बंगला के सामने प्रदर्शन

एक्चुअल में पूरा मामला यह है कि रायगढ़ के विकास के नाम पर फिर से एक बार मरीन ड्राइव टाइप का जिन्न बाहर निकाला है। गंदी बस्ती बोलकर केलो नदी घाट के किनारे बसे लोगों को निगम द्वारा करीब 15-20 दिन पहले नोटिस दिया गया था और अभी इनका मकान तोड़ने और घर खाली करने के लिए फिर से दोबारा नोटिस जारी किया गया। जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि, गंदी बस्ती निवारण के लिए कल तक आपको अपना मकान खाली करना पड़ेगा वरना…?? नीचे उनकी अंतिम नोटिस की कॉपी लगी है। आप स्वयं पढ़ लीजिए कि उनका डरना क्यों जायज है..?

यही वह प्रशासन का अंतरिम एक्शन है.. जिसके बाद से इतना बड़ा बवाल हुआ! लोगों में भय का वातावरण उत्पन्न हुआ!  स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम से ही पुलिस का पैदल मार्च चल रहा था। बुलडोजर उनके मोहल्ले के सामने खड़ा था! तो ऐसे में डरना तो बनता है!

नगर निगम द्वारा जारी वह नोटिस जिसके कारण इतना बड़ा बवाल हुआ

विकास के नाम पर फिर चढ़ेगा बलि का बकरा..

विकास को तरसते और विकास के नाम पर बलि का बकरा बनते रायगढ़ की विडंबना ही कुछ और है.. जिस जगह पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज ढंग से नहीं चल पाया, बेचारे वहां को शिक्षकों को आज वेतन तक नहीं दे पा रही है सरकार! पर इसी रायगढ़ में नालंदा लाइब्रेरी बन रही है..?

मोटा मोटी बात, आपका बेटा-बेटी बड़ी पढ़ाई करने के लिए बिलासपुर, भिलाई या कोटा जाएगा, लेकिन किताब पढ़ने के लिए रायगढ़ नालंदा लाइब्रेरी आयेगा…? ये लॉजिक कुछ अजीब नहीं है..? गहराई से इन बातो पर सोचना होगा ..? आखिर पब्लिक के नाम पर रियल में किसका फायदा होगा..?

आज के अखबार की कटिंग

रायगढ़ में मरीन ड्राइव के नाम पर पहले भी कई सड़क बन गयी है। अगर उस सड़क का अंजाम देखना है तो जान जोखिम में डालकर आप जा सकते हैं। कोई बहुत बहुत बड़ा भी नहीं है रायगढ़, आप कितनी बार आपनी फैमिली को लेकर गए होंगे इस दर्शनीय स्थल पर..?? मगर इस बार सैकड़ो घर उजाड़ कर फिर से एक और मरीन ड्राइव बनाया जाएगा। मगर कितने दिनो तक मरीन ड्राइव जिंदा रहेगा.. इसका भगवान ही मालिक है..!

सूत्रों के अनुसार जब से सालो से बंद जूटमिल अरबो में बिकी है, यहाँ विकास की भागीरथी उतरने लगी हैं! अब जमीन के भाव आसमान छू गए और जमीन वाले बुलडोजर के खौफ में है। आज की घटना से इससे अच्छा उदाहरण और क्या हो सकता है..??

अंत में फाइनल रिपोर्टिंग

पिछले डेढ़ घंटे से इंकलाब जारी है, प्रशासन का कहना है कि कोई तीन लोग आकर उनसे बात करें। एसडीएम साहब दो बार आ चुके हैं! यहां के विधायक और पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी रायगढ़ से बाहर हैं। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, यह लोग बोलते हैं या ऐसी अफवाह फैलाते हैं। फिलहाल के कलेक्टर साहब भी उनके जूनियर रहे हैं। इसके पहले की पुलिस अपना कंट्रोल खो देती, पांच लोगों को साहब के बंगले अंदर ले जाया गया है। जो भी अपडेट मिलेगी आपको बता दी जाएगी!

15 मिनट की बातचीत के बाद बाहर आए लोग, क्या बोले..?

फिलहाल जो लोग अंदर गए हुए थे, वह बाहर आ चुके हैं! उनका कहना है कि कलेक्टर साहब ने कहा है कि प्रोजेक्ट के डिजाइन को देखा जाएगा और  कल सुबह 8:00 बजे जवाब दिया जाएगा। जाएगा लेकिन बेचारे इस उपापोह में है, कल सुबह तो निगम द्वारा तोड़ने का नोटिस है, अमला भी रेडी है.. किस पर भरोसा करें..? निगम अमले पर या बड़े साहब की बात पर..??

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026