छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सोशल मीडिया वाला प्यार: इंस्टाग्राम पर बनी पहचान, घर में बने नाजायज रिश्ते… फिर टूटा भरोसा, उसके बाद..

रायगढ़, 26 अगस्त। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती ने रायगढ़ की एक युवती की ज़िंदगी को हिला कर रख दिया। इंस्टाग्राम पर बने रिश्ते में एक नाबालिग किशोर ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।

इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अभी-अभी 18 साल की हुई है और किशोर को 18 साल का होने में करीब एक महीना है। लेकिन इंस्टाग्राम में दोस्ती के समय लड़के ने अपनी उम्र 20 साल बताई थी।

✦ कैसे शुरू हुई पहचान

रायगढ़ पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मामला थाना पुसौर का है। 25 अगस्त को दर्ज रिपोर्ट में युवती ने बताया कि करीब दो माह पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर एक लड़के से हुई थी। उसने हम अपनी उम्र 20 वर्ष बताई थी। चैटिंग के बाद बातचीत गहरी होती गई और दोस्ती नज़दीकी रिश्ते में बदल गई। करीब एक माह पहले जब युवती घर में अकेली थी, लड़का उसके घर पहुंचा और शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाया। लेकिन जब युवती ने विवाह की बात दोहराई तो उसने साफ इंकार कर दिया।

✦ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और महिला विवेचक उप निरीक्षक संध्या रानी कोका के नेतृत्व में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। जांच में उसकी नाबालिग होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे विधिवत अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

✦ अफसरों की निगरानी में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन बैरागी, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, योगेश उपाध्याय और आरक्षक ओश्निक विश्वास शामिल रहे।

✦ पुलिस का सख्त संदेश

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी शिकायत पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील भी की है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026