छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शराब के नशे में टुन्न होकर संत बाबा गुरु घासीदास को दी गाली, वायरल किया वीडियो: भड़का सतनामी समाज! उतरा रायगढ़ की सड़कों पर.. चक्रधर नगर थाने में FIR  दर्ज! जानिए पूरा मामला विस्तार से

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से निकली क्षेत्रवाद और जातिवाद की आग अब रायगढ़ में धधकती दिख रही हैं। रायगढ़ के सिंधी समाज के युवक विजय राजपूत के द्वारा सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा के संदर्भ में अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी और गालियां दी गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खुद वायरल किया। यह वीडियो सिग्नल चौक जमुना इन बार के सामने का बताया जा रहा है।

(नोट : इस संबंध में वायरल वीडियो काफी ही अशोभनीय और भद्दा है, शब्द काफी गंदे हैं। जिसके वजह से हम यह वायरल वीडियो आप तक शेयर नहीं कर रहे।)

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होते विवादित विजय राजपूत का वीडियो

अगले दिन सतनामी समाज में इसे लेकर जमकर आक्रोश देखा गया। समाज के लोग सड़क पर उतर आए और उनके द्वारा रायगढ़ पुलिस एसपी से आरोपी विजय राजपूत उर्फ बिज्जू सिंधी पर अपराध दर्ज करने की मांग की गई। इस मामले में चक्रधर नगर पुलिस द्वारा विजय राजपूत और उसके साथीयों पर गंभीर गैर जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

अमित बघेल का विवादित बयान

आपको बता दे कि पहले जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल ने बाहरी बताते हुए अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के आराध्य देवताओं के बारे में विवादित टिप्पणी की। जिसको लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में अग्रवाल और सिंधी समाज के द्वारा अमित बघेल पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। जिस पर रायपुर कोतवाली FIR भी दर्ज हुआ।

अमित बघेल के बयान का रायगढ़ में भी विरोध हुआ और दोनों समाज के लोगों ने रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से जाकर अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। धरातल से लेकर सोशल मीडिया में भी इस मामले को लेकर काफी आक्रोश दिखा। समाज दो विचारधाराओं में बटा हुआ दिखने लगा।

शराब का नशा चढ़ा सिर पर

और इसी रात रायगढ़ सिंधी कॉलोनी निवासी विजय राजपूत (सिंधी) के द्वारा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल के साथ साथ  सतनामी समाज के आराध्य संत गुरु घासीदास बाबा के संदर्भ में बहुत ही गंदी और भद्दी टिप्पणियां की गई। सिग्नल चौक जमुना उनके सामने इसकी पूरी वीडियो शूटिंग की गई और रात 12:30 के करीब इसका वीडियो भी उनके द्वारा सोशल मीडिया में खुद वायरल किया गया।

चक्रधर नगर थाने में सतनामी समाज के लोग और पुलिस

नशा फटा तो मांगी माफी

धीरे-धीरे यह वीडियो आग तरह फैल गया और सतनामी समाज में आक्रोश बढ़ता देखकर विजय राजपूत ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि बीती रात को वह काफी नशे में थे और वह सिर्फ अमित बघेल के बारे में बोलना चाह रहे थे। गुरुघासीदास बाबा के बारे उन्होंने माफी मांगी।

जंगल की आग की तरह फैला वीडियो

लेकिन बात तब तक काफी आगे बढ़ चुकी थी। अगले दिन सुबह करीब 11:00 के आसपास सतनामी समाज इकट्ठा होने लगा और रायगढ़ एसपी से मिलकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की। शाम होते होते तक सभी चक्रधर नगर थाने में डटे रहे और उसके बाद यह वीडियो और भी जोर-जोर से वायरल होने लगा। सतनामी समाज के युवा बाइक में सड़कों पर उतर आए और विजय सिंधी के खिलाफ नारेबाजी करते देखे। चंद घंटे के भीतर यह पूरे छत्तीसगढ़ में जंगल की आग की तरह फैल गया। इसी बीच खबर आई कि विजय राजपूत पर अपराध दर्ज हुआ। जिसकी पुष्टि चक्रधर नगर थाना के प्रभारी टीआई जेएल साहू के द्वारा की गई।

चक्रधर नगर थाने के बाहर सतनामी समाज के लोग

गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

इस मामले में अभी भी सतनामी समाज आरोपी विजय सिंधी की गिरफ्तारी पर अड़ा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सिंधी समाज की इस मामले में कुछ भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रायगढ़ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई तो की है, लेकिन जिस प्रकार से यह वीडियो पूरे छत्तीसगढ़ में वायरल हो रहा है, मामला बढ़ सकता है। समय रहते रायगढ़ पुलिस को एक बड़ा और ठोस खत्म उठाना होगा।

सतनामी समाज के द्वारा पुलिस को दिया गया आवेदन जिस पर एफआईआर दर्ज किया गया

अपडेट: इस मामले में आरोपी विजय राजपूत उर्फ बिज्जू सिंधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिरासत में आरोपी विजय राजपूत उर्फ बिज्जू सिंधी

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026