रायगढ़ :- रायगढ़ के कोतरारोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमनारा में गणेश विसर्जन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर बेवजह लाठी से पीटने का गंभीर आरोप लगाया। गुस्साए ग्रामीणों ने रात को ही कोतरारोड थाने के सामने सड़क पर धरना दे दिया और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की। इस घटना ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी।
लाठियों से पीटा : बताया जाता है कि रविवार रात 10 बजे करीब कोसमनारा में विसर्जन का आयोजन चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि कोतरारोड थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने बिना किसी कारण के उन पर लाठियां बरसाईं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण एकजुट हो गए और सरपंच प्रतिनिधि कमलेश डनसेना (बीजेपी) के नेतृत्व में देर रात करीब 3:30 बजे थाने पहुंचकर धरना देना शुरू कर दिया। धरने में सरपंच भी मौजूद थीं, जो शुरू में शांत रहीं, मानो वह घटना के कारणों को समझने की कोशिश कर रही हों। ग्रामीणों ने तत्काल लिखित शिकायत दर्ज की और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
राजनीतिक रंग में रंगा मामला: ग्रामीणों ने स्थानीय कांग्रेसी नेता मेदिनी नेगी को फोन पर इस घटना की पूरी जानकारी दी और आने को कहा जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता मेदिनी नेगी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले थाने में जाकर मामले को समझा और फिर ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। दूसरी ओर, कुछ अन्य स्थानीय स्थानीय नेताओं पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे बिना वजह मामले में दखल दे रहे हैं और केवल अपनी सहानुभूति दिखाने का “नाटक” कर रहे हैं। कुछ लोग तो साइड में बैठकर तमाशबीन बन गए। इस बीच, रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने धरना स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस की प्रतिक्रिया और जांच शुरू: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने मीडिया को बताया कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, “घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। अगर किसी ग्रामीण के पास घटना का वीडियो है, तो उसकी भी जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”
दोपहर करीब 3 बजे आदिवासी समाज के नागेश और बानू खूंटे ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज की। मरकाम ने तत्काल पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए। कोतरारोड थाना प्रभारी ने अस्पताल को फोन कर मेडिकल जांच में तेजी लाने को कहा, ताकि रिपोर्ट जल्द आए और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।
जनता की नजर, चर्चा हर तरफ: मुलायजा रिपोर्ट अभी आनी बाकी है, लेकिन यह मामला रायगढ़ में चर्चा का केंद्र बन गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस ने लाठीचार्ज क्यों किया? क्या यह बेवजह था या कोई उकसावे की वजह थी? दूसरी ओर, राजनीतिक दलों की सक्रियता ने इस घटना को और तूल दे दिया है। कुछ लोग इसे ग्रामीणों की एकजुटता का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ इसे सियासी रंग देने की कोशिश बता रहे हैं।
आगे क्या?: पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए। इस बीच, जनता की नजर इस मामले पर टिकी है। जैसे ही मुलायजा रिपोर्ट आएगी और जांच में नए तथ्य सामने आएंगे, हम आपको ताजा अपडेट देंगे।
Related News

11.50 लाख रुपये के सरकारी राशन में गड़बड़ी: दो राशन दुकान संचालकों पर FIR
उचित मूल्य दुकान की जांच में चावल और नमक के स्टॉक में हेराफेरी उजागर होने के बाद खाद्य विभाग ने कराई एफआईआर
अक्टूबर 18, 2026
रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..
खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026
रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल
ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026
आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी
पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026
नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा
युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026
मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल
किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026
रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल
पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026
नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात
दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार
ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026