छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

बिलासपुर। तत्कालीन आईजी रतनलाल डांगी के खिलाफ महिला योगा टीचर द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की विभागीय जांच में राज्य शासन ने अहम बदलाव किया है। गृह विभाग ने इस जांच प्रक्रिया में महिला आईपीएस अधिकारी पारुल माथुर को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद के लिए प्रस्तावित आईपीएस प्रशांत अग्रवाल की जगह अब पारुल माथुर को यह जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु काबरा जांच अधिकारी बनाए गए हैं।

यह निर्णय शिकायतकर्ता महिला की मांग के बाद लिया गया है। पीड़िता ने महिलाओं से जुड़े इस संवेदनशील मामले में प्रस्तुतकर्ता अधिकारी के रूप में किसी महिला आईपीएस अधिकारी को नियुक्त करने का अनुरोध किया था। विभागीय जांच के नियमों के तहत जांच अधिकारी के सामने मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड और साक्ष्य प्रस्तुत करने का दायित्व प्रस्तुतकर्ता अधिकारी का होता है।

प्रारंभिक जांच पर उठे थे सवाल, हाईकोर्ट पहुंची थी पीड़िता

बिलासपुर के राजकिशोरनगर निवासी महिला योगा टीचर ने तत्कालीन आईजी रतनलाल डांगी पर अश्लील तस्वीरें, आपत्तिजनक संदेश भेजने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक से शिकायत की थी। डीजीपी ने मामले की प्रारंभिक जांच आईपीएस आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे को सौंपी थी। हालांकि, शिकायतकर्ता ने इस जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर असंतोष जताया था।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय और ऋषभदेव साहू के जरिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि जांच में पक्षपात बरता जा रहा है, इसलिए जांच अधिकारियों को बदला जाए। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने गृह विभाग के सचिव और डीजीपी से जवाब मांगा था। राज्य सरकार ने अदालत को सूचित किया था कि प्रारंभिक जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए हैं और संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय आरोप पत्र जारी कर दिया गया है।

हाईकोर्ट ने याचिका का किया निराकरण, आगे बढ़ेगी जांच प्रक्रिया

डीजीपी मुख्यालय ने पूर्व में गृह विभाग को प्रस्ताव भेजकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु विजय काबरा को जांच अधिकारी और आईपीएस प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाने की अनुशंसा की थी। पीड़िता की आपत्ति और मांग के बाद शासन ने प्रशांत अग्रवाल के स्थान पर पारुल माथुर की तैनाती की।

गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक की ओर से पेश किए गए जवाब और उठाए गए कदमों के आधार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता की रिट याचिका का अंतिम निराकरण कर दिया है। नई नियुक्ति के साथ अब विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर सेवा नियमों के तहत आगामी कार्रवाई तय की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में 72 हजार वोटरों के नाम कटे: क्या ये सिर्फ लिस्ट की सफाई है या चुनाव हारने-जिताने का नया खेल?

2018 और 2023 के चुनावी मार्जिन का चौंकाने वाला विश्लेषण; लैलूंगा-धरमजयगढ़ में पलटा जा सकता है खेल, खरसिया और रायगढ़ में भी भारी उलटफेर के संकेत।
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में मारपीट को लूटपाट बताकर दर्ज कराई थी झूठी रिपोर्ट: एसपी बोले, झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर लगाया था नकदी और सोने की चेन छीनने का आरोप, शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र देकर कबूला सच
अक्टूबर 14, 2026