छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जानलेवा करंट फंदा: जंगली सुअर के शिकार में दो की मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने नाबालिग सहित पांच आरोपी किए गिरफ्तार

रायगढ़, 15 दिसंबर। जंगली सुअर के शिकार में बिजली की हुकिंग से बिछाए गए जानलेवा करंट फंदे ने दो युवकों की जान ले ली। मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने गहन जांच करते हुए एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गैर-इरादतन हत्या और विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार ग्राम छोटे रेगड़ा निवासी पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री और संदीप एक्का 9 दिसंबर की शाम घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा 12 दिसंबर को गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 13 दिसंबर को ग्राम संबलपुरी नदी किनारे टिकरा क्षेत्र में दोनों के शव मिले, जिसके बाद एफएसएल टीम और पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मर्ग पंचनामा किया और शवों का पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण बिजली करंट बताया गया।

शिकार के बहाने बिछाया गया था करंट जाल

जांच के दौरान मृतक पुनीलाल के पुत्र विजय यादव से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों मृतक कुछ साथियों के साथ जंगली सुअर के शिकार पर गए थे। उसी दौरान, हाई टेंशन लाइन से अवैध हुकिंग द्वारा लगाए गए करंट जाल की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घ टना को छिपाने के प्रयास में शवों को झाड़ियों में छिपा दिया गया था।

इस आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 546/2025, धारा 105, 238(ख), 3(5) बीएनएस तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

आरोपियों ने किया अपराध कबूल

जांच में सामने आया कि शिकार में मृतकों के साथ ग्राम छोटे रेगड़ा निवासी जयकिशन एक्का, रमेश उरांव, राजू टोप्पो, आकाश टोप्पो तथा एक नाबालिग बालक भी गया था। हिरासत में लिए गए जयकिशन और आकाश ने पूछताछ में स्वीकार किया कि शिकार के लिए बिजली का तार बिछाया गया था। जब पुनीलाल यादव और संदीप एक्का फंदा देखने पहुंचे, तभी वे करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में नाबालिग के भी पैर में करंट से जलने के निशान मिले। घटना के बाद आरोपियों ने शवों को छिपाने और तार लपेटकर ले जाने की बात कुबूली।

विद्युत चोरी और हत्या का मामला दर्ज

करंट हुकिंग में विद्युत चोरी की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले में धारा 135 विद्युत अधिनियम भी जोड़ा। गिरफ्तार आरोपियों मेंआकाश टोप्पो (18 वर्ष) जयकिशन एक्का (19 वर्ष) रमेश उरांव (60 वर्ष) राजू टोप्पो (19 वर्ष)
सभी ग्राम छोटे रेगड़ा निवासी शामिल हैं।

वहीं, विधि से संघर्षरत नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।सभी वयस्क आरोपियों को सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026