छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जनता जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो अमित जोगी का भाजपा प्रेम! रायगढ़ से लड़ेंगे अमित जोगी..?

पिछले दो-तीन महीनो में छत्तीसगढ़ के सियासी समीकरण अप्रत्याशित तरीके से बदले हैं। 90 विधानसभा की सीटों में 75 पार का दम भरने वाली सत्तासीन कांग्रेस महज 35 सीटो पर सिमट गई । उसके कई दिग्गज मंत्री हार गए! भाजपा एकतरफ़ा बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ सरकार में आ गई। मुख्यमंत्री के रूप में एक नया चेहरा छत्तीसगढ़ में मिला.. मंत्रिमंडल में भी कुछ इस तरह के चमत्कार हुए! पिछले चुनाव में तीसरी शक्ति के रूप में उभरी जनता जोगी कांग्रेस बुरी तरह से पिछड़ गई। इस विधानसभा चुनाव को जनता जोगी कांग्रेस के लिए अस्तित्व की लड़ाई माना जा रहा था और आज जनता जोगी कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए भाजपा की ओर ताक रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने पिता स्व. अजीत जोगी की आत्मकथा भेंट करते हुए अमित जोगी

अमित जोगी का बयान

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में जनता जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो अमित जोगी ने इस चुनाव में अपनी हार को कबूला था और कहा था कि कांग्रेस को हराने में हम हार गए। विलय को लेकर उन्होंने स्पष्ट रूप से इंकार तो नहीं किया था मगर यह भी कहा था कि इस विषय पर किसी प्रकार की कोई जल्दबाजी नहीं है।

क्रिसमस और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर अमित जोगी का ट्वीट

अमित जोगी का भाजपा प्रेम

लेकिन पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री जनता जोगी कांग्रेस के संस्थापक स्वर्गीय अजीत जोगी के सुपुत्र अमित जोगी भाजपा की तरफ अपना झुकाव दिखा रहे हैं। भाजपा के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव के साथ उनकी मुलाकात या पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर उनका सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट और हाल ही में करीब 6 दिन पहले उनकी भाजपा के कद्यावर नेता और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात इस बात का स्पष्ट संकेत दे रही है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। भले ही अपनी मुलाकात को वह औपचारिक बता रहे हो मगर सूत्रों का कहना है कि जनता जोगी कांग्रेस का लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा में विलय हो सकता है और अमित जोगी लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।

अमित जोगी का गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात वाली तस्वीर पीन ट्वीट पर

रायगढ़ से लड़ेंगे अमित जोगी..??

जानकारों ने यह भी बताया कि अमित जोगी की दिलचस्पी उनके पिता स्वर्गीय अजीत जोगी की पसंदीदा लोकसभा सीट रायगढ़ मानी जा रही है। रायगढ़ लोकसभा सीट में स्वर्गीय अजीत जोगी के प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता। वे यहां के सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत भी रायगढ़ लोकसभा सीट से की थी। ऐसे में जानकारों में चर्चा है कि उनके पुत्र अमित जोगी भी रायगढ़ से ही अपनी राजनीति की दूसरी पारी की शुरुआत करेंगे। अमित जोगी के लिए सबसे सेफ सीट रायगढ़ को माना जा रहा हैं। रायगढ़ लोकसभा सीट में आदिवासी और ईसाई समुदाय का एक बड़ा प्रभाव है। खासकर जशपुर अंचल में! ऐसे में अमित जोगी रायगढ़ लोकसभा सीट से अपनी एक नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026