छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भीषण सड़क हादसा: कुरडेग से कुनकुरी आ रही बस पलटी, अब तक 9 लोगों ने तोड़ा दम, CM साय ने जताया दुख

जशपुर जिले से शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। झारखंड से छत्तीसगढ़ आ रही सवारियों से भरी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई। इस खौफनाक हादसे में बस के नीचे दबने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक मरने वालों की संख्या 9 हो चुकी है।

हाइलाइट्स:

  • जशपुर के दुलदुला विकासखंड (गोड़अंबा) के पास शुक्रवार सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा
  • झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी आ रही ‘अनमोल बस’ अनियंत्रित होकर पलटी
  • निर्माणाधीन मकान में घुसने और पलटने से बस के नीचे दबे यात्री, 5 की मौके पर मौत, बाकी 4 चार ने अस्पताल में थोड़ा दम
  • दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल, दर्जनों को आई चोटें, कुनकुरी और जिला अस्पताल में इलाज जारी
  • CM विष्णु देव साय ने हादसे पर जताया गहरा दुख, अधिकारियों को दिए त्वरित मदद के निर्देश

निर्माणाधीन मकान में घुसी बस, मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, ‘अनमोल बस’ शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे झारखंड के कुरडेग से सवारियों को लेकर कुनकुरी (छत्तीसगढ़) के लिए निकली थी। सुबह करीब 10 बजे कुनकुरी से लगभग 14 किलोमीटर दूर हल्दीमुंडा के पास (गोड़अंबा क्षेत्र) बस अचानक अनियंत्रित हो गई।

​रफ्तार तेज होने के कारण बस सीधे सड़क किनारे एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई। बस पलटने से कई यात्री उसके नीचे बुरी तरह दब गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के मताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और 5 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 4 अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक 9 लोगों की हादसे में मारे जाने की जानकारी सामने आई है।

ग्रामीणों ने की मदद, कलेक्टर-SP पहुंचे मौके पर

​हादसे की भयानक आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत दौड़े और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल यात्रियों सहित अन्य घायलों को तत्काल कुनकुरी अस्पताल और जशपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

​घटना की गंभीरता को देखते हुए जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी लाल उम्मेद सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है और हादसे के असल कारणों की जांच की जा रही है।

CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुख

​इस भीषण सड़क हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

​सीएम ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने को कहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में 72 हजार वोटरों के नाम कटे: क्या ये सिर्फ लिस्ट की सफाई है या चुनाव हारने-जिताने का नया खेल?

2018 और 2023 के चुनावी मार्जिन का चौंकाने वाला विश्लेषण; लैलूंगा-धरमजयगढ़ में पलटा जा सकता है खेल, खरसिया और रायगढ़ में भी भारी उलटफेर के संकेत।
अक्टूबर 15, 2026