छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 29 अप्रैल को..ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी!

रायगढ़ : नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर, जिला-रायगढ़ में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को रायगढ़ जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी।

उक्त परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है। पात्र अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रपत्र को भरकर एवं प्रधानाध्यापक से प्रमाणित कराने के पश्चात समिति की वेबसाइट ऑनलाईन से आवेदन पत्र भर सकते है। आवेदक रायगढ़ जिले का निवासी हो और रायगढ़ जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।

कक्षा तीसरी व कक्षा चौथी पूर्ण शैक्षणिक वर्ष प्रत्येक कक्षा मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण होना है तथा जिसका जन्म 1.5.2011 तथा 30.4.2013 के मध्य होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navodaya.gov.in का अवलोकन कर सकते है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026