छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिंदल पावर की स्लरी पाइपलाइन फटी: खेतों में भरा जहरीला राखड़, नोटिस जारी

रायगढ़ जिले के तमनार स्थित जिंदल पावर लिमिटेड (JPL) की स्लरी पाइपलाइन फूटने से भारी मात्रा में गीला राखड़ (फ्लाई ऐश) खेतों और पास के नाले में बह गया है। घटना के बाद पर्यावरण संरक्षण मंडल ने मौके का निरीक्षण कर कंपनी के ईडी (ED) को सख्त नोटिस थमा दिया है।

खबर के मुख्य बिंदु:

  • जिंदल पावर प्लांट (तमनार) की स्लरी पाइपलाइन फूटने से खेतों में भरा फ्लाई ऐश
  • झिंकाबहाल के पास प्रेशर से पाइप फटने के कारण हुआ पर्यावरण का भारी नुकसान
  • पर्यावरण विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर जेपीएल के ईडी को जारी किया नोटिस
  • जल्द सफाई नहीं होने पर लगेगा भारी जुर्माना, भविष्य के लिए दी गई सख्त चेतावनी

झिंकाबहाल के पास फूटी पाइपलाइन, खेतों में भरा राखड़

तमनार में जिंदल पावर लिमिटेड का 3400 मेगावाट का बड़ा पावर प्लांट है। यहां से हर साल करीब 90 लाख मीट्रिक टन फ्लाई ऐश निकलता है, जिसे खदानों में भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इस राखड़ को प्लांट से गारे पेलमा 4/1 कोल माइंस तक ले जाने के लिए कन्वेयर बेल्ट के नीचे स्लरी पाइपलाइन बिछाई गई है।

बीती 18 फरवरी को झिंकाबहाल के पास यह पाइपलाइन अचानक प्रेशर से फट गई। इसका नतीजा यह हुआ कि गीला और जहरीला राखड़ तेजी से बहकर आसपास के खेतों और नाले में जा भरा।

पर्यावरण विभाग सख्त, सफाई का अल्टीमेटम

खेतों में राखड़ भरने की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम हरकत में आई और मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी ने जेपीएल के ईडी को नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट आदेश दिया है कि जल्द से जल्द मौके से राखड़ की सफाई की जाए।

इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि पर्यावरण नियमों के इस उल्लंघन पर प्लांट प्रबंधन पर नियमानुसार क्षतिपूर्ति (जुर्माना) भी लगाई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना होने पर तुरंत विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026