छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिंदल आदिवासियों की जमीन पर लगा रहा बलात टॉवर: फेंसिंग काटी, पेड़ गिराए! कलेक्टर से शिकायत

रायगढ़। जिंदल कंपनी के द्वारा आदिवासियों की सहमति के बगैर उनकी जमीन में घुसकर अत्याचार किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि टावर खंबा लगाने उनकी जमीन में लगे हरे भरे पेड़ो की कटाई की जा रही है। गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की शिकायत करते हुए जिंदल कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की गई है।

कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में जोन तिग्गा, पुष्पा एक्का, जुलिया टोप्पो, अनूप तिग्गा, जेम्स तिग्गा, बालकराम, पूरन राठिया सभी निवासी आमाघाट ने कहा है कि बिना उनकी सहमति के उनके भूमि में घुसकर नीम, आम, महुआ, सराई पेड़ो को नुकसान पहुंचाते हुए जबरन खड़ा करने के नियत से गड्ढा खोद जा रहा है। पुष्पा एक्का के खसरा नंबर 355-6 की भूमि में कांटा तार के जाली का काटकर फेंक दिया गया और उक्त भूमि में घुस गए और वहां चंदन के पेड़ो को नुकसान पहुंचाया गया उसके भूमि पर टावर लाईन खींचने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे पुष्पा एक्का के पेड़ो को काटने की धमकी दी जा रही है। इसी तरह जुलिया टोप्पो के खसरा नंबर 346-1, अनूप तिग्गा के खसरा नंबर 514-1, जेम्स तिग्गा के खसरा नंबर 514-2, बालकराम के खसरा नंबर 512-4 में भी टावर लाइन ले जाने के लिये पेड़ो को काटने का प्रयास किया जा रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जिंदल कंपनी के प्रशांत गुप्ता, थनेश्वर साहू, सुनील सिंह एवं एस के श्रीवास्तव और फिरतराम लहरे के द्वारा बिना उनके जानकारी के उनकी जमीन में घुसकर जबरन शासन के अनुमति के बगैर ही सर्वे करते रहते हैं, मना करने पर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। इसी तरह जिंदल कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा आदिवासियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है।

कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने जिंदल कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3 (1) च छ के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026