छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Jobs in Raigarh: 400 पदों पर निकली भर्ती.. न्यूनतम योग्यता 10वी , 12 वीं पास..

रायगढ। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। युवाओं में कौशल विकास तथा रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए इस दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। ताकि प्लेसमेंट एवं रोजगार मेला के माध्यम से स्थानीय युवाओं को यहां के उद्योगों में अधिक से अधिक रोजगार मिले। बीते अप्रैल से अभी तक 1100 युवाओं को ऑफर मिल चुके है। इसी कड़ी में आगामी 3 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 400 पदों पर भर्ती की जायेगी।

रोजगार मेला

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी श्री रामजीत राम ने बताया कि निजी क्षेत्र की रिक्तियों में 3 जुलाई 2023 को प्रात:10 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला के माध्यम से मेसर्स चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा.लि.रायगढ़ में कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के लिए 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 12 वीं पास होना अनिवार्य है। इसी तरह मे.एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी लि.रायगढ़ में सिक्यूरिटी गार्ड के 50 पद एवं मे.एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी लि.जशपुर में सिक्यूरिटी गार्ड के 200 पदों में भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 10 वीं पास होना अनिवार्य है। इसी प्रकार मे.एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी लि.जशपुर में ही ग्रेजुएड ट्रेनी ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती ली जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गयी है।

चयनित प्रतिभागी

गौरतलब है कि युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराने के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक लेकर अधिक से अधिक वेेकेन्सी जारी कर स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है। जिसके आधार पर समय-समय पर रोजगार मेला, काऊंसिलिंग शिविर जैसे आयोजन किए जा रहे है। जहां आवेदकों को कंपनी से सीधा संवाद का मौका मिल रहा है तथा कई कंपनियों में भर्ती की प्रक्रिया एक साथ हो रही है। जिसका लाभ स्थानीय युवाओं को मिल रहा है।

1100 युवाओं को मिल चुका जॉब ऑफर

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी है। बीते तीन माह में ही रोजगार मेला व उद्योगों से समन्वय कर करीब 1100 लोगों को जॉब ऑफर्स दिए जा चुके है। अप्रैल माह में जिला प्रशासन द्वारा तमनार में वृहद रोजगार मेला लगाया गया था। जहां 710 युवाओं को विभिन्न कंपनियों व संस्थानों द्वारा रोजगार दिया गया था। इसी के साथ ही स्थानीय उद्योगों व कंपनियों में प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से युवाओं को ऑफर दिए गए हैं, इसके लिए काऊंसिलिंग शिविर भी लगाया गया था जहां 200 युवाओं को कंपनियों के द्वारा जॉब ऑफर दिए गए थे। अप्रेन्टिशिप योजना के तहत 200 से अधिक तकनीकी पदों पर भी टेक्नीकल योग्यता रखने वाले आवेदकों को ऑफर्स दिए गए है। आगामी 3 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय रायगढ़ द्वारा पुन: रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 400 पद भरे जायेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026