छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जेएसपी बनाएगा अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर! देश का पहला BIS लाइसेंस मिला जिंदल स्टील एंड पावर को..

  • बीआईएस ने देश में फायर रेजिस्टैंट स्टील स्ट्रक्चर बनाने का पहला लाइसेंस जिन्दल स्टील एंड पावर को दिया
  • बीआईएस 15103 ग्रेड स्ट्रक्चरल स्टील तीन घंटे तक 600 डिग्री सेल्सियस तापमान सहने में सक्षम
  • अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर का उपयोग रिफाइनरी, इमारतें, अस्पताल, मेट्रो, स्टील, बिजली कारखानों और औद्योगिक परिसर निर्माण समेत अनेक इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में किया जाएगा

रायगढ़ – जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर को राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य के अनुरूप एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) यानी भारतीय मानक ब्यूरो ने अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर (फायर रेजिस्टैंट स्टील स्ट्रक्चर) तैयार करने के लिए जेएसपी के रायगढ़ स्टील प्लांट स्थित रेल मिल और स्पेशल प्रोफाइल मिल को देश का पहला लाइसेंस जारी किया है। आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने की दिशा में सरकार का यह बड़ा कदम है क्योंकि हमारा देश अभी अग्निरोधी स्टील स्ट्रक्चर का आयात कर रहा है।

600 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान 3 घंटे तक

आईएस 15103 मानकों के अनुसार निर्मित हॉट रोल्ड स्ट्रक्चरल स्टील का उपयोग उच्च तापमान या अग्नि संभावित क्षेत्रों में किया जा सकता है। इसे ऐसी तकनीक से तैयार किया गया है कि यह 600 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान 3 घंटे तक सहन कर सकता है। स्टील स्ट्रक्चर तैयार करने में अग्नि सुरक्षा एक चुनौती रही है।

देश में अग्निरोधी स्टील के उत्पादन से विभिन्न ढांचागत निर्माण में आसानी होगी। नई बीआईएस 15103 ग्रेड के उपयोग से औद्योगिक स्ट्रक्चर्स, तेल शोधक कारखानों, पुलों, मेट्रो परियोजनाओं और स्टील एवं बिजली उत्पादन प्लांटों के साथ-साथ अस्पतालों व वाणिज्यिक एवं आवासीय भवनों जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में एक नए युग की शुरुआत होगी।

जेएसपी के प्रबंध निदेशक बिमलेंद्र झा ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “अग्निरोधी स्टील उत्पादन के लिए जिन्दल स्टील एंड पावर को जो लाइसेंस दिया गया है, वह भारत के मूलभूत ढांचे और इसके सुरक्षा मानकों को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। यह अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों में आत्मविश्वास पैदा करेगा और एक सुरक्षित आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।”

मिला BIS सर्टिफिकेट

इस सिलसिले में वाणिज्य भवन-नई दिल्ली में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर बीआईएस प्रमाण-पत्र प्रदान करने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिन्दल स्टील एवं पावर को यह लाइसेंस प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि ओपी जिन्दल समूह का एक अंग जेएसपी दुनिया भर में 12 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ इस्पात, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की एक अग्रणी एवं विश्वसनीय कंपनी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026