छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जेएसडब्ल्यू में रहस्यमयी हादसा: ड्यूटी के दौरान डिप्टी मैनेजर की मौत

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित JSW प्लांट में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में सिन्टर साइड में पदस्थ डिप्टी मैनेजर रविन्द्र डनसेना (43 वर्ष) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, तारापुर निवासी रविन्द्र डनसेना गुरुवार की सुबह ए-शिफ्ट में ड्यूटी पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे सिंटर प्लांट साइड के बाहर मौजूद थे, तभी किसी अज्ञात हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद मजदूरों ने तत्काल घटना की सूचना प्लांट प्रबंधन को दी। उन्हें गंभीर हालत में जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

मृतक रविंद्र कुमार डनसेना जेएसडब्ल्यू में डिप्टी मैनेजर के पद पर थे। जम्मू रोड से तारापुर के रहने वाले थे और वहां के पूर्व सरपंच राजू डनसेना के भाई थे। ख़बर लिखे जाने तक तक इस मामले में कंपनी प्रबंधन की तरफ से कोई भी आधिकारिक जवाब नहीं आया है। कंपनी गेट के बाहर लोगों का जमावड़ा बढ़ रहा है।

भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि घटना की सूचना सुबह लगभग नौ बजे मिली। प्रारंभिक जांच में मृतक के कपड़ों पर कीचड़ पाया गया है, हालांकि मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026