छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कयाघाट के पांच व्यक्तियों पर कयाघाट के पांच व्यक्तियों पर जूटमिल पुलिस की प्रतिबंधक कार्यवाही! नशीली दवाओं और अवैध शराब बिक्री की मिली थी शिकायत

रायगढ़। बीते दिनों रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा शहर में नशीली टेबलेट, इंजेक्शन बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर सभी थानाक्षेत्र में इस प्रकार से नशीली दवाएं बेचने की पुलिस टीमें सूचनाएं ली जा रही थी. जिसमें कयाघाट क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाएं और अवैध शराब के खरीदी-बिक्री में कुछ लोगों के लिप्त होने की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई. जिसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज थाना जूटमिल और साइबर सेल की टीम के साथ कयाघाट क्षेत्र में तस्दीक करने पहुंचे।

वहा पर पुलिस टीम द्वारा लोगों से पूछताछ कर जानकारियां ली जा रही थी. उसी समय अकबर खान, बफाती खान, साहब राम, राजवर्धन यादव, लाल कुमार सिदार आक्रोशित हो गए और मोहल्लेवालों तुम लोग मिलकर को हमारे खिलाफ शिकायत कर रहे हो. यह कहते हुए लड़ने झगङे पर उतारू हो गए और देख लेने की धमकी देने लगे। पुलिस की समझाइश पर भी नहीं माने।

इसके बाद पुलिस टीम द्वारा 05 व्यक्ति- (1) अकबर खान पिता बफाती खान उम्र 30 साल (2) बफाती खान पिता मोहम्मद साबिर 58 साल दोनों निवासी जेल के पीछे प्रगति नगर काली चौक कयाघाट थाना जूटमिल (3) साहब राम पिता बुधराम बसंत उम्र 50 साल नीम चौक गया घाट थाना जूटमिल (4) राजवर्धन यादव पिता बृहस्पति यादव 19 साल निवासी पीपल चौक कयाघाट (5) लाल कुमार सिदार पिता सत्यनारायण सिदार उम्र 38 साल निवासी जय पर ठाकुर देव के पास कयाघाट को थाना लाया गया जिनके विरूद्ध थाना जूटमिल में प्रतिबंधात्मक धाराएं 107, 116(3)/151 CrPC के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा कार्यपालिक दंडाधिकारी रायगढ़ के न्यायालय पेश किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026