छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खोदा पहाड़ निकली चुहिया: खरसिया पुलिस कस्टडी मौत का मामला बिना FIR निपटा, चक्काजाम खत्म..

रायगढ़। खरसिया (परासकोल) में पुलिस कस्टडी के दौरान हुई रमेश चौहान की मौत और NH-49 बोतल्दा पर हुए भारी बवाल का अंत एक बेहद चौंकाने वाले ‘समझौते’ के साथ हुआ है। विधायक उमेश पटेल की मध्यस्थता के बाद प्रशासन ने महज दो आरक्षकों (सिपाहियों) को ‘लाइन अटैच’ कर और पीड़ित की पत्नी को ‘कलेक्टर दर’ की छोटी सी नौकरी का आश्वासन देकर इतने बड़े मामले को फिलहाल शांत करा लिया है।

Highlights:

  • विधायक उमेश पटेल की मध्यस्थता के बाद प्रशासन और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच हुआ समझौता
  • कस्टोडियल डेथ के इतने बड़े मामले में बिना किसी FIR के सिर्फ दो आरक्षकों को किया गया ‘लाइन अटैच’
  • पीड़ित परिवार को न्याय के नाम पर प्रशासन ने दिया पत्नी को ‘कलेक्टर दर’ की नौकरी का लॉलीपॉप
  • बवाल शांत करने के लिए न्यायिक जांच का वादा, प्रशासन ने ग्रामीणों से मांगे 5 लोगों के नाम
  • समझौते के बाद बोतल्दा NH-49 से हटा चक्काजाम, एक गरीब की जान की कीमत पर उठ रहे गंभीर सवाल

हत्या का आरोप, लेकिन कार्रवाई सिर्फ ‘लाइन अटैच’

​कस्टोडियल डेथ को लेकर बोतल्दा हाईवे पर जो आक्रोश धधक रहा था, वह विधायक उमेश पटेल के पहुंचने और प्रशासन के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद शांत तो हो गया, लेकिन इस शांति की शर्तें सिस्टम की कार्यप्रणाली पर करारा तमाचा हैं।

​इतने गंभीर मामले में, जहां मेडिकल रिपोर्ट में सिर में ‘ब्रेन हेमरेज’ (नस फटने) की पुष्टि हुई थी और ग्रामीणों ने 7-8 अन्य लोगों को भी पीटने के सीधे आरोप लगाए थे, वहां किसी भी पुलिस अधिकारी पर हत्या (FIR) या निलंबन (Suspension) की गाज नहीं गिरी। प्रशासन ने महज अपनी चमड़ी बचाते हुए बलि के बकरे के रूप में दो आरक्षकों को ‘लाइन अटैच’ कर दिया है।

एक गरीब की जान और ‘कलेक्टर दर’ की नौकरी!

​मृतक के परिवार को न्याय और उचित आर्थिक सुरक्षा की जो उम्मीद थी, उसे प्रशासन ने ‘कलेक्टर दर’ (संविदा/दैनिक वेतन) की एक छोटी-मोटी नौकरी के वादे में समेट दिया। प्रशासन ने पीड़ित की पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन दिया है।

​सवाल यह उठता है कि जब असली कातिल (राहुल यादव) पकड़ा जा चुका है, तो पूछताछ के नाम पर एक निर्दोष की जान लेने के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को महज़ विभागीय ‘लाइन अटैच’ करके कैसे बचाया जा सकता है? क्या एक गरीब ग्रामीण की जान की कीमत सिर्फ ‘कलेक्टर दर’ की नौकरी है?

‘न्यायिक जांच’ का झुनझुना और 5 नाम

​आक्रोशित भीड़ को शांत करने के लिए प्रशासन ने इस पूरे मामले की ‘न्यायिक जांच’ का वादा भी कर दिया है। इसके लिए बाकायदा ग्रामीणों की तरफ से 5 लोगों के नाम मांगे गए हैं, जो इस जांच प्रक्रिया में अपनी बात रखेंगे।

विधायक उमेश पटेल की मध्यस्थता और इस प्रशासनिक सौदेबाजी के बाद ग्रामीणों ने NH-49 से चक्काजाम खत्म कर दिया है और यातायात बहाल हो गया है। लेकिन इस पूरे ‘एंटी-क्लाइमेक्स’ ने रायगढ़ की जनता और सिस्टम को समझने वालों के मन में एक गहरा सवाल छोड़ दिया हैं…

“जब मरने वाला एक गरीब और आम आदमी हो, तो क्या न्याय का तराजू इसी तरह काम करता है?”

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026