छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया पुलिस कस्टडी केस: टीआई (TI) राजेश जांगड़े समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच!

रायगढ़।  रायगढ़ जिले के खरसिया (परासकोल) में रमेश चौहान की पुलिस कस्टडी में हालत बिगड़ने और उसके मौत के बाद हुए भारी बवाल को प्रशासन ने ‘न्यायिक जांच’ के वादे के साथ शांत करा लिया है। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच होगी और जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक खरसिया टीआई (TI) राजेश जांगड़े समेत तीन पुलिसकर्मियों को थाने से हटाकर ‘लाइन अटैच’ (रक्षित केंद्र संबद्ध) रखा जाएगा।

खबर के मुख्य बिंदु:

  • कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच प्रशासन ने मानी थी न्यायिक जांच की मांग
  • जांच प्रभावित न हो, इसलिए खरसिया TI राजेश जांगड़े और 2 आरक्षकों को किया गया ‘लाइन अटैच’
  • विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में प्रशासन और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच बनी थी सहमति
  • न्यायिक जांच प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ग्रामीणों की तरफ से मांगे गए 5 लोगों के नाम
  • पीड़ित की पत्नी को कलेक्टर दर नौकरी का वादा, अब सबको है पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट का इंतजार

मौत के बाद हुआ था भारी बवाल

कस्टोडियल डेथ के विरोध में उग्र ग्रामीणों ने जब बोतल्दा (NH-49) में नेशनल हाईवे जाम कर दिया था, तब स्थिति गंभीर हो गई थी, क्योंकि इसके पहले तहसील कार्यालय में ग्रामीणों की प्रारंभिक प्रशासनिक वार्ता फेल हो गई थी। मौके पर पहुंचे विधायक उमेश पटेल की मध्यस्थता में प्रशासन, एसडीएम, एसडीओपी और ग्रामीणों के बीच लंबी बातचीत हुई।

घटना के संबंध में चौहान समाज और ग्रामीणों की एसडीएम और एसडीओपी से की गई मांग
घटना के संबंध में चौहान समाज और ग्रामीणों की एसडीएम और एसडीओपी से की गई मांग

ग्रामीणों की स्पष्ट मांग थी कि दोषी पुलिसकर्मियों को कस्टडी में लिया जाए और कठोर कार्यवाही हो। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से मामले की ‘न्यायिक जांच’ (Judicial/Magisterial Inquiry) के आदेश दे दिए थे।

निष्पक्ष जांच के लिए ‘लाइन अटैच’

​प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि चूंकि पुलिस महकमे पर ही हत्या और टॉर्चर का गंभीर आरोप है, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों का थाने से हटना कानूनी रूप से जरूरी है।

​इसी प्रक्रिया के तहत SSP रायगढ़ ने आदेश जारी कर खरसिया थाना प्रभारी (TI) राजेश कुमार जांगड़े, चौकी जोबी के आरक्षक विशोप सिंह और थाना खरसिया के आरक्षक योगेश साहू को आगामी आदेश (जांच रिपोर्ट आने) तक ‘लाइन अटैच’ किया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि ये अधिकारी अपने पद का इस्तेमाल कर सबूतों या गवाहों को प्रभावित न कर सकें।

5 ग्रामीण रखेंगे जांच पर नजर

इस न्यायिक जांच को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने ग्रामीणों से 5 लोगों के नाम मांगे हैं, जो इस पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान गांव और पीड़ित परिवार का पक्ष रखेंगे। इसके अलावा, प्रशासन ने पीड़ित की पत्नी को नियमानुसार नौकरी देने का भी वादा किया है।

इस समझौते के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ है। हालांकि, रमेश चौहान के परिजनों और रायगढ़ की जनता को अब उस न्यायिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है, जिसके बाद पीड़ितों को न्याय मिल सके।

खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी ने बताया

इस पूरे मामले में खरसिया एटीएम प्रवीण तिवारी में बताया कि ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष की मांग के आधार पर जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके लिए जुडिशल जांच कमेटी बनाई जाएगी। निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित पुलिसकर्मीयों पर लाइन अटैच किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर आगे की न्यायसंगत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मृतक  के परिवार की आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए जीवन यापन के लिए मृतक की पत्नी को योग्यता अनुसार नौकरी दी जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026